google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

चर्चा में है विधायक शलभमणि त्रिपाठी की दरियादिली

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट

देवरिया। स्थानीय विधायक के दरियादिली की चर्चा पिछले दिनों से ज्यादा हो रही है। दरअसल उनके महिला प्रस्तावक जो ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीवन-यापन कर रही है, का रिक्शा किराया नहीं जमा करने के कारण जब्त कर लिया गया था।

विधायक डा़. शलभ को दो दिन पहले खबर लगी कि निशा तिवारी का ई रिक्शा बाजार में नहीं दिख रहा है। कारण ये कि परिवार में किसी के बीमारी होने की वजह से वे ई रिक्शा का किराया नहीं दे पाई हैं और उनका रिक्शा जमा हो गया है।

ई रिक्शा का रोज का किराया 350 रुपए था और उन पर बकाया बढ़ गया था। विधायक डा शलभ ने फ़ौरन निर्णय लिया और आज एक नया ई रिक्शा लेकर निशा तिवारी के पास जा पहुँचे। अब निशा तिवारी के पास खुद का नया ई रिक्शा है।

अब उन्हें न तो किराया भरना होगा, न ही ई रिक्शा चलाने के लिए कोई समय की पाबंदी होगी।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close