google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

विभिन्न इलाकों में किया गया चैती छठ पूजा का आयोजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विभिन्न स्थलों पर चैती छठ महाव्रत का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन पोखरा स्थित सूर्यमंदिर के प्रांगण में चैती छठ पूजा का आयोजन किया गया है।

बुधवार को दर्जनों की संख्या में व्रतियों ने पोखरा में स्नान कर सूर्य भगवान को जल अर्पित किए। सभी अपने-अपने घर वापस जाकर खरना व्रत सम्पन्न किए।भक्ति गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था।

घाट पर व्रतियों की सुविधा के लिए छठ पूजा समिति के सदस्यों ने स्नान के लिए झरना लगाया है। घाट पर समुचित रोशनी की व्यवस्था की गई है।

समिति के अध्यक्ष कृष्णा बारी, उपाध्यक्ष रवि रंजन, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जेपी सोनी, उदय राम, सचिव पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी अनूप कुमार, दिलीप, दीपक, रामाकांत, राजेश चौधरी सहित अन्य ने व्यवस्था संभालते देखे गए।

उधर प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर भी छठ व्रत का आयोजन किया गया है। झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि व्रतियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close