google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाझारखंड

भाजपा स्थापना दिवस समारोह मनाने हेतु प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ली बैठक

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस मनाने को लेकर जिले के कांडी प्रखण्ड में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने की। आयोजित उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के निर्देशानुसार बूथ स्तर तक स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में पार्टी के शामिल सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अलखनाथ पांडेय ने कहा कि बुधवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सभी कार्यकर्ता के घर में पार्टी का झंडा लगे और प्रत्येक बूथ स्तर पर स्थापना दिवस समारोह के रूप में मनाया जाए। साथ ही प्रखंड मुख्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा व जुलूस निकाला जाएगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम सुनना व लोगों को सुनाना है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का संदेश स्थापना दिवस के मौके पर जन-जन तक पहुंचाई जाए।

बता दें कि सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व वन्देमातरम के साथ बैठक की शुरुआत की गई। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, जिसके अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी थे। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे, सांसद प्रतिनिधि राणा ऋषि केश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, कांडी मुखिया विनोद प्रसाद, राजेन्द्र पांडेय, विनोद ओझा, राम लखन प्रसाद, ललन पासवान, सुनीत सिंह, शशिरंजन दुबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  एक समाज के “आदर्श” तो दूसरे “नेतृत्वकर्ता”, वीडियो 👇में दोनों की हरकतें आपको शर्मिंदा कर देगी

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close