google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जलगांवमहाराष्ट्रमुंबई

दो साल तक अपनी “मौसी” के साथ रहा रिलेशनशिप में और फिर मार डाला, पढ़िए क्यों ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक युवक को अपनी मौसी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय युवक पर आरोप है कि उसने अपनी 32 वर्षीय मौसी की पहले हत्या की और फिर इसके बाद उसके शव को जला दिया। यह सब तब हुआ जब वे दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे और दोनों के अवैध संबंध भी रहे। पीड़िता की पहले दो बार शादी हो चुकी थी।

दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित रहा कस्बे की है। यहां के नागोथाने पुलिस क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रोहा की एक निजी फर्म में काम करने वाले आरोपी का अपनी शादीशुदा मौसी के साथ दो साल से अधिक समय से अफेयर चल रहा था। मौसी पेशे से एक नर्स थी और उसकी दो बार शादी हुई थी। आरोपी और पीड़ित दोनों रोहा के एक ही गांव के रहने वाले थे। इस समय दोनों का झगड़ा चल रहा था।

इसी बीच रविवार दोपहर को आरोपी पीड़िता को बाइक से नागोथाने के अडगल गांव एक पहाड़ी इलाके में ले गया। वहां दोनों में झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर उसने पीड़िता के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने नीचे उतरकर अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और फिर शव को जला दिया। यह सब पास के एक चौकीदार ने देखा, उसे कुछ संदिग्ध दिखा तो उसने आरोपी और उसकी बाइक की तस्वीरें खींच लीं।

ठीक इसी दौरान चौकीदार को पहाड़ी क्षेत्र से धुंआ दिखा तो उसने जाकर देखा कि एक शव जल रहा है और इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीरों की मदद से पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नागोथाने थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तानाजी नारनवर ने मामले पर बताया कि आरोपी उससे नाराज था क्योंकि वह उससे पैसे मांगती रहती थी। पहले भी पीड़िता ने उस पर ब्लेड से हमला किया था और वह भी उस हमले का बदला लेना चाहता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close