google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

नशीला पदार्थ खिलाकर नौकरानी से गैंगरेप करने वाले चार दुष्कर्मियों को पुलिस ने किया ऐसे गिरफ्तार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जावेद अंसारी की रिपोर्ट

लखनऊ । एक फ्लैट में रहने वाले 4 दोस्तों ने नशीला पदार्थ खिलाकर नौकरानी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी दी। घर से समान खरीदने के बहाने निकली पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस ने जांच पड़ताल में मामला सही निकले पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राइवेट नौकरी करते हैं आरोपी

गुडंबा इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि शनिवार सुबह मूल रूप से मधुबनी बिहार निवासी एक महिला ने थाने पर पहुंच कर चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

महिला के मुताबिक, वह एक फ्लैट में रहने वाले चार दोस्तों के घर में रहकर घर का कामकाज करती है। उन लोगों ने शुक्रवार रात को मिठाई में नशीली दवाइयां खिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने पर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इंस्पेक्टर सतीश साहू ने बताया कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुष्टि के लिए इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार यादव टीम के साथ मौके पर गए। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।

दुष्कर्म की पुष्टि होने पर गौराबाग में किराए के मकान में रहने वाले हैदराबाद के कांची गौड़ा निवासी विरगे तुकाराम, दिल्ली संगम विहार निवासी गुलाब शर्मा, हैदराबाद चादरगंण सलीमनगर निवासी मनीष शर्मा और दिल्ली संगम विहार निवासी आकाश शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

यह चारों लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनके आपराधिक इतिहास और काम काज के विषय में जानकारी की जा रही है। साथ ही परिजनों को सूचना देने के साथ स्थानीय पुलिस से इनका ब्यौरा मांगा गया है।

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close