google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
शाहजहांपुर

सात जन्म के रिश्तों के इस सौदागर महिलाओं की करतूतें पढ़िए…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

शाहजहांपुर: जिले में पुलिस ने ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में बताया कि तीनों महिलाएं लोगों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ चुकी है। फिलहाल पुलिस गिरोह के मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जिले के कांट थाना क्षेत्र के रहने वाले नेत्रपाल नाम के युवक ने थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि अपने छोटे भाई राजेश की शादी के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये ठगे गए हैं। ठग गिरोह का सरगना पिंटू ने एक महिला के साथ दो युवतियों को दिखाया था। पसंद आने पर शादी की बात कही थी। लेकिन 50 हजार रुपये लेने के बाद मुख्य आरोपी पिंटू समेत तीनों महिलाएं लापाता हो गई थी।

पुलिस ने तीनों महिलाओं को तो गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मुख्य आरोपी पिंटू फरार हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close