google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झारखंडरांची

जज़्बातों के बीच बनते बिगड़ते रिश्तों की कहानी है टीवी सीरियल “कहानी किस्मत की”

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

राँची : सुधा सिने मूवीज के बैनर तले निर्मित झारखंड की पहली हिंदी टीवी सीरियल कहानी किस्मत की यूट्यूब पर मुफ़्त में देख सकते हैं, जिसका पहला एपिसोड बीते दिन जारी कर दिया गया है। जबकि अन्य एपिसोड प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को एक-एक करके रिलीज किया जाएगा।

चूँकि यह सीरियल पूर्व में ही दूरदर्शन में प्रसारित हो चुका है, लेकिन आज के दशकों के लिए इस सीरियल को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। साथ ही यह पहला टीवी सीरियल है, ऐसे में दर्शक इसे देखना पसंद करेंगे।

लेखक व निर्देशक प्रभात राज ने बताया कि यह सीरियल काफी चर्चित व लोकप्रिय रहा है। इसकी कहानी दो जज़्बातों के बीच बनते बिगड़ते रिश्तों की कहानी है व पूर्णतः पारिवारिक व मनोरंजक है।

इसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने भी अभिनय किया है। लगभग 52 एपिसोड्स इस सीरियल के सुधा सिने मूवीज यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

टीवी सीरियल की निर्मात्री शबनम राज, लेखक व निर्देशक प्रभात राज, संगीतकार स्व. बुलु घोष, अनुपम दत्ता व मनोज प्रेमी, एपीसोड डायरेक्टर प्रकाश सिन्हा, सुहैल गफ्फार, प्रशांत गैलबर, गीतकार नासिर खान, प्रभात राज़, कैमरामैन श्यामल पोददार, संजय धलैत, पटकथा संवाद लेखन प्रशांत गैलबर, प्रभात राज व पंकज मिश्रा, मेकअप मैन भास्कर सिन्हा व राज, लाईट मैन उमाशंकर झा व दयाशंकर झा हैं।इस टीवी सीरियल के प्रमुख कलाकार देवेश खान, प्रभात राज, आरुषि सिंह, सुजाता राऊत, नवोनीता, शैलजा बाला, रीना सहाय, कुमकुम गौड़, रमेश सिंह, दीपक सिन्हा, बर्षा लकड़ा, विजय खरे, शेखर शमी, मंजू तिवारी, शशि भूषण सिन्हा, मुरारी लाल गुप्ता, उमा, रंजीत बिहारी, स्व. अशोक अंचल जयंत दत्ता सुमित सचदेवा, अशोक पागल, जीतेंद्र बाढ़ेर, शंकर पाठक, सुमन सिंह, राजश्री जयंती, दीपिका प्रधान पियूष राज व अन्य हैं।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close