google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाझारखंड

रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मुरारी पासवान की रिपोर्ट 

गढ़वा।  जिला के कांडी थाना परिसर में रामनवमी पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने की।

बैठक में इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी पर्व प्राचीन काल से शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता रहा है। इसलिए इस वर्ष भी शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से यह पर्व मनाएं। कोई दिक्कत हो तो पुलिस को सूचित करें, जिससे कि ठीक समय पर पुलिस पहुंच सके। बीडीओ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करना जरूरी है। किसी भी स्थिति में आपसी सौहार्द बिगड़ना नही चाहिए। लोग आपसी मेलमिलाप के साथ रामनवमी पर्व को मनाए। अंचलाधिकारी अजय कुमार दास ने कहा कि किसी भी स्थिति में आपसी भाईचारा टूटना नही चाहिए।

वहीं थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ रामनवमी पर मनाएं, लेकिन शांतिपूर्ण वातावरण में। उन्होंने कहा कि चाक-चौबंद पर पुलिस तैनात रहेगी, जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना घटने के मुख्य कारण शराब है। अवैध शराब पर शिकंजा कसने के कार्य किया जाएगा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  अगर आप चटोरे हैं तो यह वीडियो आपका मन खराब कर सकता है, आइसक्रीम वाला छोले भटूरे 

मौके पर एसआई सुमन कुमार शर्मा, स्वामी रंजन ओझा, बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, जिला पार्षद सुष्मा कुमारी, जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, गाड़ा खुर्द मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह, कांडी मुखिया विजय राम, शिवपुर मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम,मुर्तुजा अंसारी,आबिद खलीफा ,विनोद प्रसाद,श्रीकांत पाण्डेय,अमित दुबे,शशि रंजन दुबे,विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह,मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close