google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राशिफल

मेष, वृषभ समेत 5 राशि के लोगों को धन लाभ और सम्मान में वृद्धि होगी, आपकी राशि का क्या है हाल? 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
92 पाठकों ने अब तक पढा

पंडित श्रीरामजीत द्विवेदी

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, वसुमान योग पद प्रतिष्ठा का लाभ, धन संपत्ति में वृद्धि और करियर में तरक्की दिलाता है। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वसुमान योग से मेष,वृषभ, मिथुन, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन मान सम्मान में वृद्धि और संपत्ति लाभ दिलाने वाला रहेगा। 

राष्ट्रीय मिति आश्विन 07, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, द्वादशी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 14, रबि-उल्लावल 25, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वादशी तिथि सायं 04 बजकर 48 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

मघा नक्षत्र अगले दिन प्रातः 06 बजकर 19 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 48 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 29 सितंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 29 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 9 मिनट पर।

मेष♈️: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी नए अवसर का सामना कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही उपयुक्त दिन है। धन के साथ-साथ मान सम्मान मिलने की संभावना है।

वृषभ ♉️: आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

आर्थिक मामलों में सुरक्षित निवेश की तरफ ध्यान बढ़ेगा, जिससे लगातार धन प्राप्ति की संभावनाएं बन सके। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है।

मिथुन ♊️: आज आपके लिए विचारों में स्पष्टता आएगी। दोस्तों के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। निवेश के मामलों में सावधानी रखें।

अपने कामकाज के तरीकों का पुनर्मूल्यांकन करेंगे और जरूरी संशोधन कर उसे बेहतरीन बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे‌। आज आपका ध्यान अपने संरक्षित धन को सही योजनाओं में लगाने की तरफ भी रहेगा। वित्तीय लिहाज से दिन अच्छा है। उपहार के रूप में भी धन प्राप्ति की संभावना बनती है।

कर्क ♋️: सेहत का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें।

आपके कई काम एक साथ पूरा करने का दबाव रहेगा आत्मविश्वास और सही प्रबंधन सफलता प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त करने वाला है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च होने का योग बनता है।

सिंह ♌️: आज आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। नए संपर्क बन सकते हैं।

आज दूसरों से वाद विवाद में उलझने के बजाय शांति से अपना कार्य करते रहें तभी सफलता आपको मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा दिन है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तेदारों से धन प्राप्ति की संभावना भी बनती है।

कन्या ♍️: कार्यक्षेत्र में परिश्रम का फल मिलेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

व्यर्थ कार्य में समय लगाने की बजाय अपने काम पर फोकस करेंगे तो अच्छा रहेगा। काम में विघ्न बाधाएं लगी रहेंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है , बहुत मेहनत के बाद ही कुछ रिजल्ट मिलने की संभावना हैं।

तुला ♎️: आपके लिए आज का दिन संतुलन बनाने का है। घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठाने की जरूरत होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में संसाधनों का प्रयोग सही ढंग से करने में असमर्थ रहेंगे। जिससे आपकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होगी। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। जरूरत से ज्यादा तनाव लेने की वजह से सेहत से जुड़ी समस्याएं तंग कर सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा । बहुत प्रयासों के बाद कुछ लाभ मिलेगा।

वृश्चिक ♏️: आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का है। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। सकारात्मक सोच रखें।

तार्किक क्षमता का उपयोग करें तभी कोई निर्णय ले। कामकाज के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है अपनी इच्छाएं पूरी करने में कामयाब रहेंगे।

धनु ♐️: आज का दिन सामाजिक कार्यों के लिए उपयुक्त है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है।

कार्यक्षेत्र में हमेशा की तरह आज भी अपना उपयोगिता सिद्ध करने के लिए कठोर मेहनत करेंगे और कुछ ऐसे काम कर जाएंहे। जो दूसरों को नामुमकिन लगते हैं। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

मकर ♑️: आज आपको कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। सतर्कता से काम लें।

अपने काम को शांति से अंजाम देते रहे और दूसरों से बहुत ज्यादा विचार विमर्श करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके पक्ष में है। परंतु अनियंत्रित खर्चों को संभालना भी जरूरी रहेगा।

कुंभ ♒️: आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों की ओर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। निवेश के लिए समय अच्छा है।

दिन के अंतिम प्रहर में सभी कामों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेने का सुकून भी रहेगा। उच्च अधिकारियों की तरफ से मान सम्मान भी प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मीन ♓️: आज आपका दिन आध्यात्मिक चिंतन में बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

नए संपर्क बनाने के अच्छे अवसर पैदा होंगे। सहयोगियों के साथ हुई पुरानी गलतफहमी को दूर करके संबंध सुधारने का भी दिन है। पूरी लगन व मेहनत से काम करेंगे। सफलता से मान सम्मान व समृद्धि में वृद्धि होगी। धन का निवेश आय प्राप्ति का साधन बनेगा।

नोट – राशिफल को प्रेरणा और मार्गदर्शन के रूप में लें, और अपने प्रयासों से अपना भविष्य स्वयं निर्धारित करें।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close