google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

लालगंज में बनेगा अत्याधुनिक प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम, मंत्री ने दिया आश्वासन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

 जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट

लालगंज में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम बनाने की योजना बनाई गई है। भारतीय जनता पार्टी के लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने लालगंज नगर में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक आधुनिक प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम बनवाने की मांग की।

साथ ही, श्रीवास्तव ने आजमगढ़ नगर में स्थित राहुल सांस्कृत्यायन प्रेक्षागृह सिधारी के जीर्णोद्धार और उसे आधुनिक संसाधनों से युक्त करने की भी अपील की। इसके अलावा, नगर पंचायत लालगंज, फूलपुर, बुढ़नपुर और निजामाबाद में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए भी अनुरोध किया।

नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया और लालगंज और आजमगढ़ नगर में नए अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की स्वीकृति का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सभी मुद्दों पर शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  निज़ामाबाद में हुआ बसपा कैडर कार्यक्रम, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close