google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
पटियाला

लौट के सिद्धू फिर आएंगे..? राजनीति में करवटें बदलते रहने वाले नवजोत सिंह की फिर से होगी वापसी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

शिव कुमार की रिपोर्ट

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सक्रिय हो गए हैं। 

लंबे समय तक क्रिकेट की दुनिया और राजनीति में सक्रिय रहे सिद्धू ने हाल ही में अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के माध्यम से सिद्धू ने संकेत दिया है कि वह पंजाब की राजनीति में वापसी करने की योजना बना रहे हैं।

सिद्धू का यह नया वीडियो काफी संक्षिप्त है लेकिन उसमें उनकी टिप्पणियों का स्पष्ट संकेत पंजाब की सत्ताधारी पार्टी और उनकी पार्टी के खिलाफ खड़े नेताओं की ओर है। 

वीडियो के साथ साझा किए गए संदेश में सिद्धू ने कहा है कि “चाहे शतरंज का मंत्री हो या इंसान का जमीर… अगर गिर गया तो खेल खत्म।” यह बयान उनकी पुरानी छवि और राजनीतिक आक्रामकता को दर्शाता है, जिसे काफी समय बाद देखा गया है।

इसके अतिरिक्त, नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में पंजाब के एक तीन बार के विधायक, सुरजीत धीमान के घर दिड़बा गए। वहां उन्होंने सुरजीत धीमान की पत्नी बलबीर कौर के निधन पर संवेदना व्यक्त की। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  .....जहां पूछताछ काउंटर पर आपको मिलेंगे जानवर ; पिछले सालों से नहीं आए कोई यात्री ना आई कोई ट्रेन

उल्लेखनीय है कि 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद सिद्धू ने धीरे-धीरे पंजाब की राजनीति से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।

अमृतसर ईस्ट से चुनाव हारने के बाद वह पटियाला चले गए थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में भी सिद्धू न तो किसी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने आए और न ही चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे।

148 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close