google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

14 वर्षीय 7 वीं की छात्रा को गमछे से मुंह बांधकर शैतानों ने जो किया उसे सुन हैवान भी शरमा जाए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया जिले के खुखुंदु थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के अनुसार, छात्रा खेत के पास शौच के लिए गई थी। लौटते समय धूप तेज होने पर उसने एक पेड़ के नीचे विश्राम किया। तभी तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने छात्रा का मुंह दबाकर गमछे से बांध दिया और उसे पास की बासवाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद, गमछा लेकर भाग गए। 

जब छात्रा का मुंह से गमछा हटाया गया, तो उसने जोर से चिल्लाया। एक स्थानीय लड़का वहां आया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई की बजाय मामले को दबाने में लगी रही। 

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की और मामले को मैनेज करने में जुटी रही। पीड़िता ने लगातार छेड़छाड़ और दुष्कर्म की बात की, लेकिन पुलिस ने इसे मानने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि उन्होंने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस सही ढंग से कार्रवाई नहीं कर रही है और तहरीर बदलवाने की कोशिश कर रही है।

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपों में बढ़ोतरी की जाएगी।

113 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close