google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झांसी

महिला को सरेआम जमीन पर पटका और खूब चलाए घूंसे थप्पड़…👇वीडियो आपको शरमा देगी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

झांसी तहसील ऑफिस के बाहर जमीन विवाद को लेकर पेशी पर आए लोगों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक महिला और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट की गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला के बाल पकड़कर उसे नीचे पटक दिया गया और उसके साथ मारपीट की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष तहसील कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़कर मारपीट में बदल गई। महिला और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा गया। महिला को जमीन पर धकेलकर उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद तहसील परिसर में हंगामा मच गया और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह झांसी के दरियापुरा की रहने वाली है, लेकिन अब भोपाल में रहती है। साल 2010 में उसके जेठ ने उनकी प्रॉपर्टी छीन ली और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बेटे के नाम पर एक प्लॉट था, जिस पर भी कब्जा कर लिया गया था। बाद में एसपी ने उसे वह प्लॉट वापस दिलवा दिया था।

महिला ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ कोर्ट में पेशी के लिए आई हुई थी, तभी परिवार के लोग एकसाथ आए और उनके साथ मारपीट की। बेटे और रिश्तेदारों के मोबाइल भी तोड़ दिए गए और झांसी दोबारा नहीं आने की धमकी दी गई। 

महिला का कहना है कि वे काफी समय से न्याय की गुहार लगा रही हैं, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है, उल्टा उनके बेटे पर ही कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में एसडीएम परमानंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसीलदार कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पहले बहस हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है और दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है।

107 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close