google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

110 दुनिया भर की सुंदरियाँ जब ताज से रुबरु हुईं तो मुंह से ‘वाह ताज’ निकल ही गया

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505241858562290

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

आगरा: ताजमहल, जिसे प्रेम की अमर निशानी कहा जाता है, हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। देश-विदेश से लोग इस अद्वितीय स्मारक को देखने आगरा आते हैं। ताजमहल का सौंदर्य ऐसा है कि इसे देखने वाले कभी इसकी छाप से अछूते नहीं रह सकते, चाहे वे विश्व सुंदरियां ही क्यों न हों। 

आज का दिन ताजमहल के लिए विशेष था, क्योंकि 30 देशों से आई 110 विश्व सुंदरियों ने इसे निहारा। ये सुंदरियां मिस टीन इंटरनेशनल-2024 प्रतियोगिता के लिए भारत आई हैं। इस आयोजन में साउथ अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, थाईलैंड, युगांडा, यूएसए, वेनेजुएला, वियातनाम, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, बोस्टवाना, ब्राजील, कंबोडिया, क्यूबा, डोमिनियन रिपब्लिक, इंग्लैंड, फिजी, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लिथुआनिया, मैक्सिको, मंगोलिया, नमीबिया, नेपाल, नीदरलैंड और फिलीपींस की सुंदरियां शामिल हैं।

विश्व सुंदरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। वे सुरक्षा कर्मियों के घेरे में ताजमहल का दीदार कर रही थीं। ताजमहल को देखकर सभी सुंदरियां बेहद खुश और उत्साहित नजर आईं। उन्होंने ताजमहल के इतिहास में भी गहरी रुचि दिखाई और टूरिस्ट गाइड से शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी और ताजमहल के निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने मकबरे की अद्भुत वास्तुकला की बारीकियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

पिछले साल की मिस टीन इंटरनेशनल बारबरा पराग्गा भी इस अवसर पर भारत आई हैं, जो 7 जुलाई को अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी।

ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में करवाया था।

17वीं सदी में बने इस खूबसूरत स्मारक को बनाने में लगभग 22 साल का समय लगा था। 1983 में यूनेस्को ने ताजमहल को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था।

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close