google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Fazikalaपंजाब

अकाली दल की चुनावी रैली में पकौड़े के लिए खूब चले लप्पड़ थप्पड़

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

शिव कुमार की रिपोर्ट

फाजिल्का: फाजिल्का में अकाली दल की रैली में हंगामा हो गया। भगदड़ उस वक्त मच गई जब एक व्यक्ति को रैली में पकौड़े खाने के चक्कर में थप्पड़ खाने पड़े और चोरी के आरोप में व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। व्यक्ति कुरलाता रहा कि वह पकौड़े खाने आया है लेकिन लोग उसे थप्पड़ मारते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें शक है उक्त व्यक्ति ने उनका पर्स चुराया है।

दरअसल फाजिल्का की घास मंडी में अकाली दल की रैली थी। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल आए हुए थे। संबोधन करने के बाद सुखबीर बादल जैसे ही निकले तो रैली में चाय पकोड़े की स्टाल शुरू हो गई। रैली में आए लोग तो क्या रास्ते से गुजर रहे लोग भी पकौड़े खाने पहुंच गए और इसी चक्कर में रेली में हंगामा हो गया। उस वक्त हंगामा हुआ जब पकौड़े खाने आए व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। पीट रहे लोगों ने आरोप लगाया उन्हें शक है कि उक्त व्यक्ति ने उनकी जेब काटी है और चोरी करने की कोशिश की है। हालांकि कैमरे के सामने वह व्यक्ति बोलता भी रहा कि वह पकौड़े खाने आया है। उसने कुछ नहीं चुराया लेकिन उसकी किसी ने एक न सुनी। अब यह सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

89 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close