google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
वाराणसी

मंदिरों में चोरी… 14 चोरनी के शातिर कारनामों ने पुलिस का सिर घुमा दिया, लाखों के जेवरात बरामद

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

मंदिरों में लगने वाले मेलों में चेन और मंगलसूत्र चोरी करने वाले महिलाओं के बड़े गैंग का खुलासा हुआ है। इटावा में शनिवार को ऐसी 14 चोरनी पकड़ी गईं। इनके पास से सात सोने की चेन, चार मंगलसूत्र बरामद हुए जिनकी कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरोह अयोध्या, विंध्यवासिनी, प्रयागराज कुंभ मेला, ब्रह्माणी देवी, नीलकंठ तथा सरसईनावर मेले में घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। 

एसएसपी संजय वर्मा के मुताबिक लखना नगर में मां कालिका माता मंदिर में दर्शन के दौरान 12 महिलाओं ने चेन और मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस टीम को लगाया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को सफलता मिली। 

मेला परिसर से प्रयागराज के धूमनगंज की गुड्डी देवी, फूलपुर की कामना, सीमा और रंजना, अलीगढ़ के लोहिया नगर की बीना और अंगूरी देवी, आगरा के शाहगंज की पिंकी, सुनंदा, हिना, रूपा, लक्ष्मी, खुशबू, उन्नाव के स्यौरावली किशनगढ़ की अंजली और सीमा को पकड़ा गया है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम दिया है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गईं सभी महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं।

वाराणसी में फर्जी पत्रकारों के गिरोह का भंडाफोड़

वाराणसी पुलिस फर्जी पत्रकारों के गिरोह का भंडाफोड़ किया। सभी आरोपी आगाज इंडिया नाम से यूट्यूब चैनल बनाकर अवैध वसूली कर रहे थे। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बाबू…भइया…जानीं.. बनारस में "का बा?"

शुक्रवार रात मलहिया के पास हाइवे से पुलिस ने आरोपियों को तब गिरफ्तार किया, जब वे ट्रकों को रोककर अवैध वसूली कर रहे थे। सभी पर रंगदारी, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन शातिरों में एक पर मंडुवाडीह थाने में पहले से लूट का मुकदमा दर्ज है।

128 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close