google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष क्या भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं..? पढिए स्वयं उन्होंने क्या कहा? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

लखनऊ: लोकसभा चुनाव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष क्या भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं..? पढिए स्वयं उन्होंने क्या कहा?  की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दल हों या फिर नेता अपनी तैयारियों को धार देने में जुट गए हैं। अपनी चुनावी नैय्या पार लगाने के लिए चुनाव लड़ने की ख्वाहिश रखने वाले नेता सारी जोर आजमाइश कर रहे हैं। नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला भी जारी है। 

इसी क्रम में दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस को यूपी से तगड़ा झटका लग सकता है। चर्चा यह भी है कि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। 

इसी बीच यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी में जाने के तमाम दावों का खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे। इसके साथ ही अजय राय ने कहा कि भाजपा के लोग भ्रम में न रहे, काशी में लड़ाई चौकस और चौचक होने जा रही है।

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी सफाई में कहा कि हम लोग लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैं भी पार्टी के कार्यक्रम में लखनऊ से मथुरा जा रहा हूं। हम सभी लोग अपने काम के लिए मेहनत और परिश्रम कर रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी लगातार दुष्प्रचार कर रही है, साथ ही तमाम तरीके की अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं।

अजय राय ने कहा कि भाजपा सिर्फ लोगों के राजनीतिक और सामाजिक चरित्र पर कुठाराघात करती रहती है, हमला करती रहती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और जीवन भर कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी ने जो प्यार और सम्मान दिया है हम जीवन पर्यंत उसका कर्ज नहीं उतार सकेंगे। न कभी भूल सकते हैं। अजय राय ने कहा कि काशी के लोगों से वही कहूंगा जो हमने पहले कहा था कि इस बार लड़ाई चौकस होगी।

अजय राय ने कहा कि तोहार लड़ाई चौकस होती जा रही है, चौचक होती जा रही है। इससे बीजेपी परेशान और डरी हुई है कि इस बार 2024 में क्या होने जा रहा है। 2024 में पूरे देश के अंदर बनारस का एक संदेश जा रहा है, इस बार बनारस इतिहास लिखने जा रहा है। बनारस के अंदर फिर एक बार पुनरावृत्ति होने जा रही है जो काशी के हमारे लाल ने पूरे देश में डंका बजाकर किया था। वहीं डंका इसबार काशी के अंदर बजने जा रहा है।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close