google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मऊ

सब कुछ कर के छोड़ दिए अब गेहूं भी काटा… राजभर की ये अदा कितना असर डालेगी चुनाव पर… 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद चुनाव मैदान में हैं। अपने बेटे को जिताने के लिए ओपी राजभर जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। ओपी राजभर शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। चुनाव प्रचार के दौरान ओपी राजभर खेत में गेहूं काटते हुए दिखाई दिए। राजभर का गेहूं काटते वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का गेहूं काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान जब वह गाड़ी से उतरे तो कुछ लोग खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसके बाद वह भी खेत में जाकर गेहूं काटने लगे।

घोसी सीट से ओपी राजभर के बेटे हैं उम्मीदवार

दरअसल, ओम प्रकाश राजभर घोसी लोकसभा क्षेत्र के रतनपुरा गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, घोसी लोकसभा क्षेत्र में ग्राम सभा मुहम्मदपुर में प्रचार के दौरान ओम प्रकाश राजभर अचानक अपना काफिला रोककर एक खेत में पहुंच गए। इसके बाद राजभर हंसिया लेकर गेहूं काटने लगे। वीडियो में राजभर यह कहते सुने गए कि मैंने यह सब काम करके छोड़ दिया है। बता दें कि घोसी लोकसभा से एनडीए गठबंधन की तरफ से ओमप्रकाश राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने यहां से राजीव राय को चुनाव मैदान में उतारा है।

95 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close