google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
सीतापुर

हिना’ बनी ‘संगीता’, सात फेरे लगाई, महेश ने भर दिए मांग ; दिलचस्प प्रेम प्रसंग की हो रही है चर्चा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

सीतापुर में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक महेश के साथ मंदिर में सात फेरे लेकर सनातन धर्म अपना लिया। इतना ही नहीं, मुस्लिम युवती हिना ने अपना नाम बदलकर संगीता रख लिया। हिना से संगीता बनी युवती की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है।

दोनों लंबे समय से एक दूसरे से प्रेम करते आ रहे थे। हालांकि घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला लिया और शहर से सटे काली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली और सात फेरे लिए। दोनों के बीच करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शादी से पहले हिना का शुद्धीकरण किया गया। फिर उसने सनातन धर्म अपनाया।मंदिर में मौजूद पंडितों ने विधि-विधान से शादी करवाई। सात फेरे लिए और हवन-पूजन किया। बाद में महेश ने हिना की मांग में सिंदूर डाला और अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों की कसमें खाईं।

दुल्हन संगीता ने बताया, ‘मेरा नाम हिना है और मैंने सनातन धर्म अपना लिया है. अपना नाम बदलकर संगीता रख लिया है। बदायूं केस के बाद मैं बुरी तरह डर गई और इस्लाम धर्म छोड़ने का फैसला लिया।मुझे बदायूं केस में जो कुछ हुआ, उसे देखकर बहुत दुख हुआ।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  एक पंखा और एक बल्ब का बिजली बिल 58 लाख… चौंकिए नहीं… ये यूपी है… पूरी खबर को पढिए

वहीं, दूल्हा बने महेश ने बताया, ‘मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करूंगा कि ईश्वर हम दोनों का दांपत्य जीवन सुखी रखे।मैं हिना को पिछले तीन साल से जानता हूं। मेरे परिवार वाले इस रिश्ते से खुश हैं लेकिन हिना के परिजन आज भी विरोध में हैं।

जानकारी के मुताबिक हिना नाम की लड़की जो कि खैराबाद की रहने वाली है। लड़का भी मौर्य समाज से है और वह भी खैराबाद का रहने वाला है। ढाई साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।लड़की हिना अपने घरवालों के दबाव में डर रही थी। लेकिन बदायूं की घटना के बाद उसने सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया।

146 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close