google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कोटा

तीन दोस्तों ने मिलकर पी खूब शराब फिर गंदी बात को लेकर जमकर काटा बवाल… मामला सन्न कर देने वाला है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आनंद शर्मा की रिपोर्ट

राजस्थान के कोटा से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां तीन दोस्तों ने पहले शराब पी। इसके बाद दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे दोस्त पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब तीसरे दोस्त ने इनकार कर दिया तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को सूखे तालाब में फेंक दिया। 

अब पुलिस ने मामले में खुलासा किया है।इस घटना पर पुलिस ने कहा कि फिलहाल एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। दबकि दूसरे गिरफ्तारी के डर से जहर खा लिया। उसे पुलिस सुरक्षा के तहत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, बारां जिले की पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए कहा कि फिजिकल रिलेशन बनाने से इनकार करने पर कथित तौर पर उसके दो दोस्तों ने नौ दिन पहले उसकी हत्या कर दी और शव को एक तालाबा में फेंक दिया। 

मृतक की उम्र 40 साल थी। पुलिस ने बताया कि मालमे एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने पुलिस की गिरफ्तारी के कारण जहर खा लिया था।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  खौफनाक ; वारदात को अंजाम देने से पहले ली बकरा काटने की ट्रेनिंग और फिर किया ऐसा घिनौना काम

इस वारदात को 9 दिन पहले अंजाम दिया गया था। आरोपी मृतक के दोस्त थे और शराब पीने के बाद उसके साथ गंदी हरकत करना चाहते थे। 

बारां के पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने कहा कि ओम प्रकाश बैरवा 26 फरवरी को बारां शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मृत पाए गए थे। अधिकारी ने आगे बताया कि तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों मुरलीधर प्रजापति (32) और सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बारां शहर के रहने वाले हैं।

वहीं एसपी चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान प्रजापति ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने कहा कि हत्या के दिन प्रजापति, यादव और बैरवा ने एक साथ शराब पी और पास के गांव में प्रजापति की बहन से मिलने गए।

अधिकारी ने बताया कि लौटते समय, प्रजापति और यादव ने मृतक बैरवा ने यौन संबंध के लिए दबाव बनाया। इनकार करने पर उन्होंने बैरवा की पिटाई की और उसकी हत्या कर दी। वहीं बारां शहर पुलिस थाने के प्रभारी राम विलास ने बताया कि प्रजापति सड़क किनारे एक ढाबा चलाता था जबकि दूसरा आरोपी दिहाड़ी मजदूर है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बमबाज गुड्डू मुस्लिम को क्यों नहीं खोज पा रही है पुलिस ? सवाल अभी तक लाजवाब है 

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close