google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

अचानक दुल्हन ने जयमाल स्टेज पर शादी से किया इंकार, दुल्हा लौटा बेरंग, वजह जान सब रह गए हैरान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र में शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस द्वारा काफी मान-मनौव्वल की कोशिश की गयी लेकिन दुल्हन ने सीधे तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई।

जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम एक बारात गई थी। लड़की पक्ष के अनुसार शादी समारोह स्थल से कुछ दूरी पर बारातियों द्वारा डीजे पर डांस को लेकर मारपीट शुरू हो गयी। किसी तरह मामले को शांत कराकर बारात को मैरेज हाल तक ले जाया गया। वहां भी बारातियों द्वारा डीजे बजाकर डांस करना शुरू कर दिया गया। जब मैरेज हाल के मालिक द्वारा यह बताया गया कि 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने का आदेश है इसलिए डीजे को बंद करवा दिया जाय, तो शराब के नशे में धुत बारातियों ने फिर विवाद शुरू कर दिया।

किसी तरह मामले को शांत करवाकर जयमाल की प्रक्रिया पूरी की गई। जयमाल के बाद दुल्हन स्टेज से घर में चली गई।

बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

विवाह की तैयारियां शुरू कर दी गयी। इस दौरान अचानक दूल्हे ने दुल्हन के भाई को गाली-गलौज करते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद फिर विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। 

भाई के साथ घटी मारपीट की घटना से दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने बताया कि आज समूह के बीच जब दूल्हे द्वारा ऐसे कृत्य को अंजाम दिया जा रहा है तो शादी के बाद मेरे साथ किसी भी तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

दुल्हन पक्ष द्वारा पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया गया। पुलिस द्वारा काफी देर तक दुल्हन पक्ष को शादी के लिए समझाया गया लेकिन दुल्हन द्वारा सीधे तौर मना करने पर शादी नहीं हो पायी। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गयी, थाने में लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च की मांग की। खबर लिखे जाने तक संभ्रान्त लोगों द्वारा मामले को लेकर थाने में पंचायत की जा रही है।

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close