google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बागपत

आश्रम में महिला का शव फंदे से लटका मिलने पर मचा हडकंप, मामला गड़बड़ है… . 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

यूपी के बागपत जिले से एक हैरान कर देेेने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने महीला की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे घर से पैसे लाने के लिए मजबूर किया जाता था। 

पूरी घटना बागपत जिले के टटीरी स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम की है।

क्या है पूरी घटना?

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम शिल्पा बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था और अब उसकी हत्या कर दी गई। बता दें, पिछले साल नवंबर में आगरा के आश्रम में भी दो सगी बहनों ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बता दें, मामला प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईस्वरीय विश्वविद्यालय का है, जहां ब्रह्मकुमारी शिल्पा का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला है।

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close