google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मौसम

कंपकंपाया कानपुर और ठिठुरता रहा लखनऊ ; बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में जारी रखा शीतलहर का प्रकोप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण और शीतलहर का प्रकोप जारी है। बच्चों और बुजुर्गों को इस प्रकार की शुष्क बर्फीली हवाओं में बचकर रहने की सलाह दी जा रही है। प्रदेश में लगातार चौथे दिन शुष्क बर्फीली हवाओं का प्रभाव दिखा। इससे लखनऊ सहित यूपी के अधिकांश जिलों में इस सर्दी का अब तक का ‘सबसे ठंडा दिन’ और ‘सबसे ठंडी रात’ दर्ज की गई। लखनऊ और यूपी के कुछ शहर शिमला और देहरादून से भी ज्यादा ठंडे रहे। मैदानी इलाकों में राजस्थान का बीकानेर और यूपी का कानपुर सबसे अधिक ठंडे रहे। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 9.7 डिग्री कम था। 

लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक बर्फीली हवाओं ने लोगों को जमाने जैसी स्थिति का अहसास कराया। हालांकि, प्रदेश में अभी बारिश जैसी स्थिति का अनुमान नहीं है। लोकल सिस्टम बनने पर बारिश जैसी स्थिति बन सकती है।

लखनऊ में ठंड का असर काफी ज्यादा महसूस किया गया। शहर शिमला और देहरादून से भी ठंडा रहा। शिमला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देहरादून में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री और न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री और न्यूनतम 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  खूब गरजकर बरसेंगे मेघराज ; फिलहाल घने कोहरे को लेकर प्रदेश में एलर्ट जारी, पढिए आपके इलाके में मौसम का मिज़ाज

लखनऊ में शुक्रवार को काफी ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आने और बर्फीली हवाओं के कारण दिन में ही लोगों को रात जैसी सर्दी का अहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुमार यूपी के अधिकांश जिले ठंड की चपेट में हैं। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में झांसी सबसे ठंडा रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

वहीं, बरेली में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री, बिजनौर में 10.8 डिग्री, शाहजहांपुर एवं मेरठ में 11- 11 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में शीतलहर के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। 

रायबरेली में 5.4 डिग्री, फर्रुखाबाद में 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उत्तर पूर्वी हवाओं ने पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से मैदान को कंपकंपा दिया। तापमान में गिरावट आ रही है। प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट मोहम्मद दानिश कहते हैं कि हवाओं के प्रभाव के कारण वातावरण में आर्द्रता बढ़ी है।

मो. दानिश ने कहा कि आर्द्रता घने कोहरे का रूप लेकर आसमान में जमी हुई है। इस कारण ठंडे दिन जैसी स्थिति बनती दिख रही है। उन्होंने शनिवार और रविवार के मौसम पूर्वानुमान में कहा कि इसी प्रकार की स्थिति दोनों दिन दिख सकती है। मध्यम से घने कोहरे का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस प्रकार की स्थिति से यूपी के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  काल बन रहा मौसम ; आंधी-तूफान और बारिश से 49 लोगों की मौत, सबसे ज्यादा प्रभावित कासगंज और फतेहपुर

शीतलहर का असर प्रदेश में अभी दो से तीन दिनों तक और रहने का अनुमान जताया गया है। इससे घने कोहरे जैसी स्थिति से लोगों राहत मिल रही है। लेकिन, शीतलहर ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है।

उत्तर पूर्वी हवाओं के साथ आती नमी का असर अगले तीन से चार दिनों तक रहने का अनुमान जताया गया है। इस कारण यूपी के कई जिलों में अगले तीन से चार दिन में कोल्ड जैसे हालात रहने की उम्मीद है।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close