google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

पार्किंग को लेकर हुए विवाद में हुई भयंकर गोलीबारी से इलाके में मच गया हडकंप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में घर के सामने गाड़ी पार्क किए जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बीच एक शख्स ने फायरिंग कर दी। घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जो भाई-बहन बताए जा रहे हैं। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाता नजर आ रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की है, जहां सुबह पार्किंग के विवाद में हुई फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी मनोज मिश्रा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करते नजर आ रहा है। गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया था। इस दौरान फायरिंग में सगे भाई-बहन अर्पित कनौजिया और मानसी घायल हो गए।

वायरल वीडियो में गली में आपसी विवाद के बाद आरोपी रिवॉल्वर निकालता दिखाई दे रहा है। उसके परिजन रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह सबको किनारे कर गोली चलाता दिखाई पड़ रहा है। दूसरे पक्ष ने इसका वीडियो बना लिया। दोनों घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहीं हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  उमेश पाल की पत्नी जया पाल को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने के लिए उठने लगी मांग
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close