google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नई दिल्ली

पुलिस ने रोक लिया PMO जाने से तो विनेश ने कर्तव्य पथ पर रख दिया अर्जुन अवार्ड, वीडियो ?देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

परवेज़ अंसारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली: एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा देंगी। उन्होंने देश में महिला पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार के विरोध में यह ऐलान किया था।

अब वह आज अपने अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार लेकर पीएमओ जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फिर विनेश ने नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर अपना अवॉर्ड छोड़ दिए।

पीएम को लिखा था पत्र

विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने घटनाक्रम और डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष संजय सिंह के चुनाव पर निराशा व्यक्त की थी।

संजय सिंह बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी हैं, जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप था। विरोध में ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं।

वहीं बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री वापस किया था। खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई को भंग कर चुकी है।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  इतने बड़े अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए इनाम की राशि महज 5/- रुपए… चौंकिए मत, पूरी खबर पढिए

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close