google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
फिरोजाबाद

मासूम की हत्या कर शव को फेंक दिया… दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भयभीत हैं लोग

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर और संजय की रिपोर्ट

फिरोजाबाद: घर के बाहर खेलते समय लापता हुए बच्चे का शव बुधवार को बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घर के बाहर से हो गया लापता

थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी युवक का छह वर्षीय बेटा मंगलवार देर शाम करीब नौ बजे घर से बाहर खेल रहा था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। बच्चे की काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग न लगने पर परिजन रामगढ़ थाने पहुंचे। जहां उन्होंन गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को भी सफलता नहीं मिली।

खाली प्लाट में मिला शव

बुधवार सुबह दस बजे बच्चे का शव एक खाली प्लाट में पड़ा हुआ मिला। मैदान में मुहल्ले के कुछ बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए गए थे, जिन्होंने एक बच्चे का शव पड़ा हुआ देखा। घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। बच्चे का शव मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी ने बताया कि बच्चे की हत्या की गई है।

हत्या की वजह नहीं हो सकी साफ

हत्या किन कारणों की वजह से की गई है। अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। बच्चे का पिता मजदूरी करता है और उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि संभावना व्यक्त की जा रही है कि कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close