google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

2 बीवियां, 6 गर्लफ्रेंड और 9 बच्चों को पालने के लिए बन गया जुर्म की दुनिया का सिपहसालार…वाकया आपका सिर घुमा देगी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर को गिरफ्तार किया है जिसकी दो बीवियां, 6 गर्लफ्रेंड और 9 बच्‍चे हैं। अपने इस ‘लंबे चौड़े परिवार’ का पेट पालने के लिए वह जुर्म के दलदल में उतर गया। पुलिस ने जब इस जालसाल को अरेस्‍ट किया तब वह सरोजनी नगर के एक शानदार होटल में अपनी पत्‍नी के साथ खाना खाते हुए नए साल पर विदेश जाने का प्‍लान तैयार कर रहा था। खास बात ये है कि 41 साल का अजीत मौर्य सिर्फ छठी पास है। वह सोशल मीडिया पर रील्‍स बनाता है और उसके ठीक-ठाक फॉलोवर्स हैं। उसके खिलाफ नौ क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि अजीम मौर्य पर फर्जी पोंजी स्‍कीम, नकली नोट सर्कुलेट करना, इंश्‍योरेंस स्‍कीम और कई और फर्जीवाड़े का आरोप है। मौर्य पर पुलिस की नजर तब गई जब उसके खिलाफ धर्मेंद्र कुमार नामक शख्‍स ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि अजीत मौर्य ने पैसा दोगुना करने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये लिए थे जिसे वह वापस नहीं कर रहा है। अपराध की दुनिया में आने से पहले अजीत मुंबई में प्‍लास्‍टर ऑफ पेरिस बनाने का काम करता था। मुंबई में उसने 40 साल की संगीता से वर्ष 2000 में शादी की। दोनों के सात बच्‍चे हुए। 2010 में उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद वह वापस अपने गांव गोंडा लौटा आया। बहुत प्रयास करने के बाद भी उसे अच्‍छी नौकरी नहीं मिली तो वह गलत रास्‍ते पर चला गया।

30 साल की सुशीला से की दूसरी शादी

अजीत मौर्य के खिलाफ वर्ष 2016 में चोरी का मामला गोंडा में दर्ज किया गया था। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दो साल बाद वर्ष 2018 में वह 30 साल की सुशीला के संपर्क में आया। दोनों ने मिलकर फर्जीवाड़े का काम शुरू कर दिया। अजीत ने फर्जी नोटों के सर्कुलेशन और फर्जी पोंजी स्‍कीमों का काम शुरू कर दिया। अजीत और सुशीला ने मिलकर कुछ लोगों के साथ अपना गैंग तैयार किया और लक्‍जरी लाइफ जीने लगे। वर्ष 2019 में अजीत ने सुशीला से शादी कर ली। दोनों के दो बच्‍चे हैं।

आपको पता है कि आपके इलाके में कौन सी धमाकेदार घटना हुई है अभी अभी…!! जानने के लिए नीचे दिए गए फोटो को क्लिक करें??

दोनों पत्नियों के लिए अलग-अलग घर, खुद किराये के मकान में रहता है

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अजीत ने दोनों पत्नियों को अलग-अलग घरों में रखा हुआ है। एक में संगीता और दूसरे घर में सुशीला अपने बच्‍चों के साथ रहती है। अजीत दोनों पत्नियों को सुख सुविधा के सारे साधन उपलब्‍ध कराता था। फर्जीवाड़े के पैसे का दोनों बीवियों के बीच बराबरी से बांटा जाता है। मजे की बात ये है कि अजीत मौर्य खुद किराये के मकान में रहता था। उसके मोबाइल फोन की जांच की गई तो पता चला कि उसकी छह गर्लफ्रेंड भी हैं। वह उन्‍हें समय-समय पर कई दिनों के लिए घुमाने भी ले जाता रहा है। प्रदर्शित चित्र सांकेतिक है

97 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close