google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
शाहजहांपुर

5 बच्चों की माँ पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अडी रही, पति और पुलिस के सामने खूब मचाया धमाल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

शाहजहांपुर:  पांच बच्चों की मां युवक के प्यार में इस कदर दीवानी हुई वह बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ बनारस से कांट आ पहुंची। जानकारी मिलने पर पति भी पीछे से पहुंच गया। पति ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन पुलिस के सामने भी महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद मायूस पति अकेले लौट गया।

महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी

जनपद वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया की उसकी शादी को 19 साल हो चुके हैं। उसके पांच बच्चे हैं। उसकी पत्नी आशा एक कंपनी में काम करती है। उसी कंपनी में शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के एक गांव का युवक भी काम करता है। पीड़ित पति ने बताया कि कांट के युवक का पत्नी के साथ प्रेम- प्रसंग शुरू हो गया। 21 नवंबर को युवक उसकी पत्नी को अपने साथ भगाकर गांव ले आया। पत्नी की तलाश में वह शनिवार को कांट पहुंचा और पुलिस से पत्नी को वापस भेजने की अपील की। जिस पर पुलिस ने उसकी पत्नी को थाने बुलवा लिया। वह प्रेमी के साथ थाने पहुंची, तो मामला उल्टा हो गया। महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और उल्टा पति पर ही आरोप लगाने लगी।

शराब पीकर मारपीट करता है पतिः महिला

 महिला का कहना था कि उसके पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करते हैं। घर पर खाने-पीने का सामान भी नहीं लाता। वह उससे काफी परेशान है और उसके साथ नहीं रहना चाहती। पत्नी की बातों को सुन पति हक्का-बक्का रह गया। महिला की जिद के आगे पुलिस और उसका पति बेबस दिखे। थक हार कर वह पत्नी को छोड़कर लौट गया।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close