Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:30 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बेशकीमती सरकारी भूमि से भू-माफियाओं की नज़र ऐसे उतरी

57 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

करनैलगंज गोण्डा। जमीनी मामलों में अक्सर सुर्खियों में रहने वाला ग्राम पंचायत पहाड़ापुर एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। कटरा-करनैलगंज मार्ग पर मौजूद बेशकीमती सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं की नज़र गड़ी हुई है। फर्जी तरीके से अवासीय पट्टा आवंटन का मामला तूल पकड़ रहा है।

मामला ग्राम पंचायत पहाड़ापुर का है जहां सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर उसपर अवैध निमार्ण कार्य कराया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। गाटा संख्या 927 ग्राम समाज की भूमि है जो जूनियर हाईस्कूल से सटा हुआ।

दिनाँक 28.7.2016 को ग्राम सभा द्वारा उक्त बेशकीमती भूमि पर पट्टे का प्रस्ताव रखा गया। दिनाँक 18.10.2018 को वर्तमान उपजिलाधिकारी ने पट्टा प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दिया। नियम व कानून ताक पर रखकर उक्त पट्टे की भूमि को 08 अप्रेल 2019 को एक महिला के नाम पर बैनामा करवा दिया गया।

विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही ग्राम समाज की बेशकीमती भूमि पर रातों रात निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही उपजिलाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी कर ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकारी भूमि हड़पने वालों के विरुद्ध भूमाफिया के तहत कार्यवाही की जाए।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़