पूर्वांचल होली महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन आजमगढ़ में हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों से गणमान्य अतिथि शामिल हुए। उत्तर प्रदेश लोकायुक्त श्री दिनेश कुमार सिंह, कुलपति श्री संजीव कुमार शर्मा समेत कई विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति में यह महोत्सव सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बना।
आजमगढ़। पूर्वांचल होली महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ एक नई परंपरा के रूप में हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति श्री संजीव कुमार शर्मा जी ने सारस्वत अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अतिरिक्त, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आजमगढ़, श्री आजाद भगत सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
परंपराओं का निर्वहन और आयोजन की भव्यता
महोत्सव की शुरुआत हमारी प्राचीन परंपराओं के अनुरूप माता सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे सभी गणमान्य अतिथियों ने संपन्न किया। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों से अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।
देशभर से आए गणमान्य अतिथि
महोत्सव में मऊ, बलिया, बिहार, गाजीपुर, वाराणसी, लखनऊ, गाजियाबाद, गोरखपुर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों से विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में आलोक सिंह (हाईडील), शिवम तिवारी (एसएनआरडी पब्लिक स्कूल), वरिष्ठ पत्रकार जगदंबा उपाध्याय, भाजपा नेता हरीश पाठक, डॉ. राजेश कुमार यादव (प्रोफेसर चंदेश्वर), एडवोकेट अशोक सिंह, भाजपा नेता आनंद सिंह (बेलनाडिह), धर्मेंद्र सिंह (एलटी), सुनील सिंह (अकबेलपुर), राघवेंद्र सिंह, दिनेश सैनी, गोविंद दुबे (भाजपा नेता), रविंद्र पांडेय (मोनू), उमेश पाठक, परमानंद दुबे, सदानंद कुमार, संजीव तिवारी, अभय सिंह (दिल्ली), राणा सिंह, एडवोकेट संजय सिंह, गगनदीप यादव, आशीष कुमार, शशि प्रकाश सिंह (मुन्ना), प्रदीप मद्धेशिया (कार्यक्रम व्यवस्थापक), सरजू गोंड, प्रमोद सिंह, लालजी सिंह (लखनऊ), राणा बलवीर सिंह (पंजाब ट्रैक्टर, आजमगढ़), शिशिर सिंह परिहार, रतन सिंह (कोडवा), एपी सिंह (सीएमओ, श्रावस्ती), राघवेंद्र सिंह (रिंकू), उत्कर्ष पंडित (गंभीरवन), मीडिया प्रतिनिधि शिखा रावत, सत्यम विश्वकर्मा और अशोक गौतम आदि उपस्थित रहे।
सफल आयोजन का श्रेय संयोजकों को
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संयोजक राठौर उमेश दास, देवनाथ सिंह और उनकी कार्यकारिणी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी मेहनत और समर्पण से यह महोत्सव न केवल आजमगढ़ बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए एक नई पहचान बना।
पूर्वांचल में होली महोत्सव का नया आयाम
पूर्वांचल होली महोत्सव 2025 ने न केवल सांस्कृतिक विरासत को संजोया बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दिया। यह आयोजन आने वाले वर्षों में पूर्वांचल की संस्कृति और परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा।
जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट

Author: जगदंबा उपाध्याय, मुख्य व्यवसाय प्रभारी
जिद है दुनिया जीतने की
1 thought on “पूर्वांचल होली महोत्सव 2025: आजमगढ़ में नई परंपरा की शुरुआत”
जय भोजपुरी