Explore

Search
Close this search box.

Search

28 March 2025 1:04 pm

गर्लफ्रेंड के चक्करों में पड़े युवक को नहीं पता था कि ऐसे होगा खौफनाक अंत

87 पाठकों ने अब तक पढा

शिव कुमार की रिपोर्ट

लुधियाना। एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामना आया है। जानकारी के अनुसार युवक विनीत ऑटो चलाता था। विनीत ने अपने मौसी के बेटे व उसकी पत्नी से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया है। वहीं बता दें कि विनीत से फंदा तब लगाया जब परिवार वाले उसकी दादी का संस्कार करने श्मशानघाट गए थे। पीछे से उसने फंदा लगाकर जीवनलीला खत्म कर ली। 

जब परिवार घर लौटा तो मंजर देख उनके होश उड़ गए। परिवार वालों विनीत का शव फंदे से लटकता देखा। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। इस दौरान उसके चाचा ने बताया कि विनीत का रिश्तेदार में ही एक युवती से प्रेम-प्यार चल रहा था। लेकिन उसकी युवती से शादी नहीं हुई। युवती ने विनीत के मौसी के बेटे हैरी के साथ दोस्ती कर ली और युवती की शादी हैरी से हो गई।

इसके बाद हैरी विनीत को कमेंट्स करने लगा। इंस्टाग्राम पर उसे कमेंट्स के जरिए तंग परेशान करता था। इसी बीच उनकी जमकर तू-तू मैं मैं हुई। उक्त मामला पुलिस थाने पहुंच गया था। वहीं परिवार वालों ने विनीत का संस्कार करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती वह अपने बेटे का संस्कार नहीं करेंगे। उधर कंगनवाल चौकी की पुलिस हैरी को पकड़ने उसके घर गई लेकिन वह खाली हाथ वापिस लौट आई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।

Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

1

'समाचार दर्पण' टीम से बात करें