Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 12:03 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पाकिस्तानी सीमा हैदर के लिए भारत में खडी़ हो गई एक नई मुसीबत… पढिए पूरी खबर को

61 पाठकों ने अब तक पढा

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

पाकिस्तानी सीमा हैदर को भारत आए छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक यहां की नागरिकता नहीं मिल पाई है। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता मिलने में उसका पूर्व पति गुलाम हैदर रोड़ा बन गया है।

दरअसल, पबजी खेलते हुए सचिन से प्यार होने के बाद पाकिस्तानी सीमा हैदर बॉर्डर पार कर नेपाल के रास्ते छह महीने पहले भारत आई थीं। यहां वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के परिवार के साथ रहने लगी। सचिन के परिवार ने भी सीमा को अपना लिया है।

सीमा सचिन से शादी भी कर चुकी है, लेकिन उसे अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। सीमा के वकील एपी सिंह का कहना है कि पाकिस्तान में सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर राजनीतिक प्रभाव दिखाकर इसमें रोड़े लगा रहा है।

पाकिस्तानी गुलाम हैदर नहीं चाहता सीमा भारत में रहे

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा को भारतीय नागरिकता देने के लिए पाकिस्तान में उसके कुछ दस्तावेजों की जांच की जानी है। इसमें उसका पहला पति गुलाम हैदर रोड़े अटका रहा है।

सीमा को भारतीय नागरिकता न मिले और गुलाम हैदर की शादीशुदा जिंदगी बची रहे। इसके लिए वह अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर दस्तावेजों की जांच नहीं होने दे रहा है। वहीं पाकिस्तान सरकार भी उसका साथ दे रही है।

एपी सिंह का कहना है कि इस समस्या को लेकर सीमा हैदर अब इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में अपील दायर करेंगी। इसकी पैरवी भी एपी सिंह करेंगे।

…मेरी कहानी आपको हैरान कर सकती है…मुझे जानना चाहेंगे….? इन पंक्तियों को क्लिक करें

उन्होंने कहा सीमा के जो भी डॉक्यूमेंट हैं वो पूरी तरह से सही और सच्चाई वाले है। इसके बावजूद पाकिस्तानी अथॉरिटी जान बूझकर इसकी जांच कर भेजने में देर कर रही है। इसमें गुलाम हैदर का दखल बताया जा रहा है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़