google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

इन मॉडर्न लडकियों की कारगुज़ारियों को पढकर आप शरमा जाएंगे.. नसीहत है ये खबर सभी अभिभावकों के लिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

पंजाब सप्लाई के लिए काफी मशहूर रहा, लेकिन अब ड्रग्स के काले कारोबार का धंधा दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश तक भी बढ़ता जा रहा है। इन राज्यों के युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ी है, या यूं कहे कि लड़के-लड़कियों को जानबूझकर नशे में डुबोने कोशिश की जा रही है। ड्रग्स के धंधे को फैलाने के लिए अब तस्कर लड़कियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ड्रग स्मगलिंग में लड़कियां कारोबारियों ी पहली पसंद बनती जा रही हैं।

ब्रा-पेंटी में छुपाकर लड़कियां कर रही हैं ड्रग सप्ला

लड़कियों को ड्रग्स को एक जगह से दूसरी जगह सप्लाई करने का काम दिया जाता है। दरअसल बड़े वेंडर के पास से छोटे वेंडर्स तक ड्रग सप्लाई करने में काफी रिस्क होता है। इसके अलावा जहरली ड्रग्स पार्टी के लिए भी होटल्स, रेस्टोरेंट, पब, डिस्को तक पहुंचाई जाती है। इस काम अक्सर पुलिस को भनक लग जाती है और फिर कई बार ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी होती है, लेकिन अब यही काम लड़कियों की मदद से किया जा रहा है।

स्मगलर्स के लिए लड़कियां बनी ड्रग सप्लाई करने की पहली पसंद

लड़कियों के लिए ड्रग्स की सप्लाई करना आदमियों के मुकाबले आसान होता है और उनपर शक भी कम होता है। ये लड़कियां अपने अंडरगारमेंट्स में नशीली ड्रग्स को छुपा लेती हैं। जब तक पुलिस के पास पूरे सबूत न हो किसी लड़की की चेकिंग करना आसान नहीं है और इसी बात का फायदा ड्रग तस्कर उठाते हैं। इन लड़कियों को हिदायतें दी जाती हैं कि महंगी ड्रग को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाएं। अपनी ब्रा या पेंटी के अंदर ये ड्रग्स रख लेती हैं और फिर बड़ी ही आसानी से स्मगलिंग के काम को अंजाम देती हैं।

मध्यप्रदेश क्राइम ब्रांच के डाटा चिंताजनक

मध्यप्रदेश क्राइम ब्रांच की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में पकड़े गए ड्रग तस्करों में अब 10 प्रतिशत महिलाएं भी शामिल हैं। इंदौर में ही 100 ऐसी लड़कियों और महिलाओं की पहचान की गई है जो ड्रग्स के धंधे से जुड़ी हुई हैं। इस काम के लिए इन्हें अच्छी खासी रकम मिलती है। पैसे के लालच में ये लड़कियां नशे के कारोबार से जुड़ जाती हैं। तस्करों को लगता है कि लड़कियों की गिरफ्तारी की संभावनाएं कम हैं और इसलिए इन्हीं अच्छा खासा पैसा देने को भी तैयार हो जाते हैं।

यहां से लड़कियों को ड्रग तस्करी के लिए विदेश भी भेजा जाता है

ये नेटवर्क सिर्फ राज्य तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश बल्कि विदेशों से भी यहां लड़कियों के जरिए ड्रग्स स्मगलिंग का कारोबार चल रहा है। ये खूबसूरत लड़कियों को ड्रग्स स्मगलिंग के लिए चुनते हैं। मध्यप्रदेश के इटारसी से पिछले साल 100 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ मिजोरम की लड़कियां गिरफ्तार हुई थीं। ये जिम्मबावे से ड्रग तस्करी कर रही थीं। गिरफ्तारी के बाद इन लड़कियों ने खुलासा किया था कि इन्हें ड्रग स्मगलिंग के लिए हर ट्रिप पर दो-दो लाख रुपये तक मिलते हैं। इसी तरह इंदौर से भी इसी साल मुन्नीबाई नाम की एक महिला को ड्रग तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। ये अपनी सैंडिल में रखकर ड्रग्स ले जा रही थी। ये महिला यहां की बड़ी तस्कर मानी जाती है और राजस्थान से ड्रग्स मंगवाकर यहां खपाने का काम करती थी।

लड़कियों की चेकिंग करना आसान नहीं होता 

लड़कियों के इस धंधे में आने की एक और वजह है और ये कि जो पुरुष पहले इस धंधे में लगे थे पुलिस उनकी पहचान कर चुकी है और इसलिए उनके लिए तस्करी करना आसान नहीं होता। गिरफ्तारी हो गई तो करोड़ों रुपये की ड्रग्स जब्त कर ली जाती है और इसमें मुनाफाखोरों का बड़ा नुकसान होता है। ऐसे में थोड़ा ज्यादा पैसे देकर ये लड़कियों से सप्लाई करवाना ज्यादा मुनासिब समझते हैं।

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close