google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

दिवाली की रात, ठांय.. ठांय..ठांय, तवायफ से ईलू-ईलू पत्नी  से झगड़ा.. थर्रा देगी ये भयानक वारदात

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

दिवाली की रात हर तरफ दीए जले हुए थे, रौशनी थी, लेकिन उस रौशनी में भी उसने खुद को छुपा लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर अपनी कार से बाहर निकलकर अपनी घर की तरफ बढ़ रहे थे। गेट के करीब जैसे ही उन्होंने चाबी से दरवाजा खोलने की कोशिश की, पिछले से धांय-धांय-धांय की आवाज आई। इससे पहले की इंस्पेक्टर को कुछ समझ आता दो गोली गर्दन में और दो गोली पीठ में लग चुकी थीं।

यूपी के इंस्पेक्टर की हत्या के पीछे सेक्स एंगल?

लखनऊ में दीवाली की रात पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश सिंह की जिंदगी की आखिरी रात बन गई। सतीश सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। पत्नी और बेटी कार में ही थे। घर आया तो सतीश सिंह अपनी कार से उतरकर दरवाजा खोलने के लिए आए, लेकिन इतनी देर में ही उन्हें गोलियों से भून दिया गया। गोलियों की आवाज आयी तो बेटी और पत्नी की नींद खुली। वो दौड़ी-दौड़ी बाहर आई, लेकिन तब तक सतीश सिंह को गोलियां लग चुकी थी।

कौन था जो दिवाली की रात इंस्पेक्टर के घर के बाहर छुपा था?

सतीश सिंह की पत्नी ने वहां से भागते हुए एक शख्स को देखा, लेकिन वो उसे पहचान नहीं पाई। उन्हें अंधेरे में सिर्फ एक आकृति ही नजर आई। पुलिस को खबर दी गई। दिवाली के दिन यूपी में इंस्पेक्टर के मर्डर ने सनसनी फैला दी। कई एंगल से जांच शुरू हुई, लेकिन ये कत्ल पहले बनता जा रहा था। पुलिस ये नहीं समझ पा रही थी कि आखिर दिवाली की रोशनी वाली रात कैसे कातिल ने अंधेरे को अपना हथियार बना लिया। आखिर क्यों सतीश सिंह की पत्नी उस शख्स को नहीं देख पाई जो उस रात घटनास्थल से भागा था।

क्या वाकई इंस्पेक्टर प्रोस्टिट्यूट्स को घर लाते थे?

कत्ल की पहले से जुड़ रहे थे कई सवाल, लेकिन अब जांच का रुख मुड़ गया है एक नए एंगल की तरफ। इंस्पेक्टर की मर्डर मिस्ट्री से जुड़ रहे हैं प्रोस्टिट्यूशन के तार। खुद इंस्पेक्टर की पत्नी ने ये खुलासा किया है कि सतीश सिंह के कई लड़कियों से अवैध संबंध थे। कई लड़कियों के साथ वो रातें गुलजार करते थे। यहां तक कि वो अपने घर में भी प्रोस्टिट्यूट्स लेकर आया करते थे। सतीश सिंह की पत्नी ने ये सनसनीखेज जानकारी पुलिस को दी है। सतीश सिंह की पत्नी के मुताबिक सतीश सिंह को कई लड़कियों से संबंध रखने की आदत थी और उनके पिता भी इस बात से वाकिफ थे।

इंस्पेक्टर का अपनी पत्नी से क्यों चल रहा था झगड़ा?

सतीश सिंह की पत्नी के मुताबिक खुद उनकी बेटी ने उन्हें घर में प्रोस्टिट्यूट को लाते देखा। जब इस बारे में उन्होंने अपने पति से पूछा तो वो भड़क गए। वो घर पर लड़ने लगे, लेकिन उनकी पत्नी के मुताबिक यहीं हकीकत थी और यही हो सकता है कत्ल का कारण। अब पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। ये तलाश की जा रही है कि सतीश सिंह के संबंध किन महिलाओं से थे।

पुलिस ऑफिसर की हत्या के पीछे किसी लड़की का हाथ है?

क्या सेक्स की वजह से ही हुआ इंस्पेक्टर का कत्ल या फिर वजह कोई और है। सवाल ये भी है कि उस रात कैसे उनकी पत्नी कातिल का चेहरा नहीं देख पाई। जिस इलाके में सतीश सिंह का घर वो पूरी तरह से रेजिडेंशियल है और आसपास कई घर बने हुए हैं। कातिल के लिए दिवाली जैसी रात को खुद को छुपा पाना आसान नहीं था फिर क्यों कत्ल के लिए दिवाली की रात चुनी गई। कैसे कातिल को ये पता था कि वो उसी वक्त लौटने वाले हैं। सतीश सिंह को लेकर किसने हत्यारे को जानकारी दी। ऐसे सारे सवालों को जोड़ते हुए पुलिस इस केस की जांच कर रही है।

126 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close