google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

सरकारी उपलब्धियों को गिनाते समय बीजेपी सांसद अपना आपा खो बैठे……पढ़िए ऐसा क्या कह दिए संसद ने ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफ़ान अली लारी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने सोमवार को एक सवाल पर इस कदर उखड़े कि उन्होंने विवादित बयान दे डाला। प्रश्नों के जवाब में डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि देश की जनता पहले भूखों मरती थी और खाने के पत्तल चाटती थी। गोबर में से निकाल कर अनाज खाती है। प्रधानमंत्री जी ने उनकी मजबूरी को समझा और मुफ्त में राशन देने का काम किया है। यह आगे 5 साल तक जारी रहेगा। सबको जीने और खाने का हक है।

रमापति राम त्रिपाठी देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को लेकर सोमवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। प्रेसवार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियां और देवरिया में हुए विकास कार्यों का एक एक ब्योरा दिया। सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन में न कोई नेता है, न कोई नीति है और न कोई एजेंडा है। जितने लोग उसमें सम्मिलित हैं, सभी पर जांच चल रही है। कुछ नेताओं पर तो घोटाला साबित भी हो चुका है। एक तरफ जनता का विश्वास है और मोदी जी हैं, जबकि दूसरी तरफ अपने-अपने अभियान में मस्त घमंडिया दल है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  विश्राम दिवस पर रहे सभी अभिकर्ता ; नही किया कोई काम

रमापति राम त्रिपाठी देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को लेकर सोमवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। प्रेसवार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियां और देवरिया में हुए विकास कार्यों का एक एक ब्योरा दिया। सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन में न कोई नेता है, न कोई नीति है और न कोई एजेंडा है। जितने लोग उसमें सम्मिलित हैं, सभी पर जांच चल रही है। कुछ नेताओं पर तो घोटाला साबित भी हो चुका है। एक तरफ जनता का विश्वास है और मोदी जी हैं, जबकि दूसरी तरफ अपने-अपने अभियान में मस्त घमंडिया दल है।

96 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

Tags

Back to top button
Close
Close