google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

खूनी इश्क की सबसे खौफनाक दास्तां ; पति पत्नी के बीच में आई वो और फिर जो खूनी खेल चला उसे सुनकर लोग सहम गए हैं

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

उसे लगने लगा था कि उसके प्यार के बीच आ रहा है 11 साल का बच्चा। उसे लगता था कि बच्चे की वजह से उसका बॉयफ्रेंड कभी भी उसका अपना नहीं हो पाएगा। बस फिर क्या था, उस लड़की ने बच्चे को ही अपने रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। 11 साल के बच्चे की दुश्मन बन गई दिल्ली की एक लड़की। पहले बच्चे का कत्ल किया, फिर लाश को बेड छुपाया और उसके बाद अपने बॉयफ्रेंड को दिया सबसे खतरनाक सरप्राइज।

प्यार, बदला और फिर 11 साल के बच्चे का कत्ल

दिल्ली के इंद्रपुरी की ये कहानी प्यार, नफरत, नाजायज रिश्तों और मर्डर की है, जिसमें बलि का बकरा बनता है 11 साल का एक बच्चा। इंद्रपुरी का रहने वाला जितेंद्र दिल्ली की ही पूजा नाम की लड़की से साल 2019 में मिला था। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ने लगी। पूजा और जितेन्द्र एक दूसरे से प्यार करने लगे। यहां तक कि कुछ समय बाद दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

बॉयफ्रेंड से बदला लेना चाहती दिल्ली की लड़की

जितेन्द्र पहले से शादीशुदा था और ये बात पूजा बखूबी जानती थी। वो जानती थी कि जितेन्द्र का एक बेटा भी है, लेकिन वो उसे उसके परिवार से अलग करना चाहती थी। जितेन्द्र ने भी पूजा से वादा किया कि जल्द ही वो अपने परिवार को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ देगा। उसने पूजा को कहा कि वो अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ ही रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ सालों तक तो दोनों साथ में रहे, लेकिन करीब एक साल पहले जितेन्द्र पूजा से अलग हो गया और वापस अपनी पत्नी के पास लौट आया।

11 साल का बच्चा उसे लगता था अपना दुश्मन

अब ये बात पूजा को बर्दाश्त नहीं हो रही थी। वो चाह रही थी कि उसका बॉयफ्रेंड उसके पास लौट आए। उसने कई बार इस बारे में जितेन्द्र से भी बात की, लेकिन वो अपने परिवार के साथ रहना चाहता था। बस ये बात पूजा को नागवार गुजरी। वो जितेन्द्र के परिवार की दुश्मन बन गई और उसने फैसला किया जितेन्द्र से बदला लेने का। अपने बदले की आग में वो इस कदर अंधी हो चुकी थी कि उसे बच्चे में भी अपना दुश्मन दिखने लगा।

सोए हुए बच्चे का गला दबाया और फिर लाश बेड में डाल दी

एक दिन वो अपने अपने प्रेमी जितेन्द्र के घर पहुंची। घर पर जितेन्द्र का 11 साल का बेटा अकेला सो रहा था। पूजा ने सोए हुए बच्चे का गला दबा दिया और तब तक नहीं छोड़ा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गई। बच्चे की हत्या करने के बाद बदले में अंधी हो चुकी पूजा ने बच्चे के शव को उसी बेड के अंदर छुपा दिया जिस बेड पर वो सो रहा था और फिर वहां से फरार हो गई।

प्यार, नफरत और बदले की खौफनाक कहानी

बाद में बच्चे की मां घर आई तो बेटा घर में नहीं मिला। बच्चे को इधर-उधर तलाशा गया, लेकिन फिर भी उसका कोई पता नहीं चला। बच्चे की मां ने अपने पति की प्रेमिका पर शक जताया। पुलिस ने छानबीन की।

सीसीटीवी की मदद से पूजा को तलाशा और आखिरकार उसकी गिरफ्तारी हुई। पूजा ने कबूल किया कि उसने ही अपने बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसके बेटे को मारा।

100 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close