google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मस्तूरी

अजय उपाध्याय ने टटोली दावेदारों की नब्ज, कहा “सभी एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे”

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

रघु यादव मस्तूरी की रिपोर्ट 

मस्तुरी : मस्तुरी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक डॉ अजय उपाध्याय ने मस्तुरी से टिकिट की दावेदारी कर रहे 57 दावेदारों से मुखातिब होकर उनकी नब्जो को टटोला व आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, मस्तुरी सीपत जोन, सेकटर व बूथ सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर चुनावी अखाडा में भाजपा को मात देने के गुर भी सिखाए| कांग्रेस के पर्यवेक्षक डॉ अजय उपाध्याय ने बैठक में उपस्थित कांग्रेस दावेदारों सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीती व नीति की वजह से हम सभी यहाँ उपस्थित है इसी मजबूत कड़ी को लेकर विधानसभा चुनाव में पुरे ताकत से लड़ना है और विजय हासिल करना है|

कांग्रेस के पर्यवेक्षक डॉ अजय उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सत्य, अहिंसा, प्रेम के मार्ग पर चलता आया है और आगे भी नफरत को मिटाकर मोह्हबत के साथ सभी को आगे बढ़ना है, छत्तीसगढ़ में भाजपा को शिकस्त मिल चुकी है, यहाँ भाजपा हार चुकी है और ये बात भाजपा भी मान रही है| डॉ उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य जब बना था उस दौरान युवा कांग्रेस का प्रथम प्रभारी बनकर यहाँ आया था तब से लेकर आज तक लगातार किसी ना किसी संपर्क के माध्यम से छत्तीसगढ़ में रहा, मस्तुरी पर्यवेक्षक बनने से पूर्व भी यहाँ मंचस्थ कांग्रेस नेताओ से सतत संपर्क में रहा हु| 15 साल के कुशासन को हम सभी ने देखा है, दिलीप लहरिया जी जब विधायक बने भाजपा की सरकार थी वही जब सरकार बनी तो दिलीप लहरिया जी विधायक नहीं थे जिसका खामियाजा कही ना कही मस्तुरी को भी भुगतना पड़ा, मस्तुरी विधानसभा में कांग्रेस हारती नहीं है और भाजपा से नहीं हारती है मगर कांग्रेस अपनों से हार जाती है मगर इस बार सभी अपने कांग्रेस कार्यकर्त्ता एक साथ होकर इस लड़ाई को जीते राज्य में कांग्रेस की सरकार निश्चित तौर पर बनने जा रही है इसमें कोई संदेह की स्थिति नहीं है|

आप को यह भी पसंद आ सकता है  सामाजिक एवम आर्थिक जनगणना 2023 हेतु सत्यापन कार्य हेतु ब्लाक स्तरीय बैठक

पिछले चुनाव में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 8 में से 2 सीटे मिली जो बाकी सीटे हम हारे उसकी परिस्थितीया अलग थी जिसका प्रमुख कारण कांग्रेस हारी नहीं अपनों से हारी थी, मगर विपरीत स्थिति में भी मस्तुरी ने लीड किया था जिससे यह स्पस्ट हो गया है कि जिन कारणों से हार का सामना करना पड़ा था वह कारण भी विलुप्त हो गया है, जो कांग्रेस के साथी थे किसी कारण वश वो चले गए मगर वक्त के साथ ही वह वापस भी पार्टी में आ गए है जो कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती देगा| चुनाव का समय है और वक्त कम है मस्तुरी में तिरंगे का झंडा फहराना जरुरी है जिससे मस्तुरी का मान-सम्मान राज्य की राजनीति में बढेगा|

मस्तुरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र राय ने मस्तुरी विधानसभा के सभी कांग्रेस के दावेदार अपना अपना वक्तव्य देकर अपनी बाते रखे, कांग्रेस सगठन जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेंगे संगठन उनका परिपालन करेगा, संगठन किसी भी दावेदार के पक्ष में मतदान करने उन्हें चुनाव में प्रत्याशी बनाने पर जोर नहीं देगा| राय ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सर्वे कराया है जिसके आधार पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा करेगी और मस्तुरी विधानसभा में कांग्रेस सगठन पार्टी द्वारा तय किए गए प्रत्याशी के पक्ष में ही अपना समर्थन देगी| ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र राय ने संकल्प शिविर की याद दिलाते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया व संगठन के अध्यक्ष ने साफ़ तौर पर कहा था कि दावेदारी करना उचित है मगर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के पक्ष में सभी दावेदारों को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने संकल्पित होना है, उन्होंने कहा कि मस्तुरी में बाहरी भीतरी प्रत्याशी को लेकर घमासान हो रहा है जो अनुचित है पार्टी जिसे भी टिकिट देगी उसका सभी को पुरजोर समर्थन करना है|

बैठक में पुर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, जयंत मनहर,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, मस्तूरी ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र राय, सीपत ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, शिल्प कला बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, अशोक राजवाल, कमल डहरिया, दामोदर कांत, मनोहर कुर्रे, देवेंद्र कृष्णन, लक्ष्मी भार्गव, संतोष दुबे ,अखिलेश दुबे, विजय नामदेव,उदय भार्गव, विनोद सिंह, जी एस जौहर, रामेश्वर साहू, अजय शर्मा, प्रमोद जयसवाल, अशोक पटेल, बलीराम पटेल, बादल खुंटे, रितुराज भार्गव,शाहिल मधुकर, नरेंद्र टंडन, सुभाष टंडन, लखन टंडन, शशी पाटले, पिंटु जांगड़े, नेत्र टंडन, सीमा घृतलहरे, प्रियंका महानंद,सुकरीता खुटें, बिंदु जायसी, कलावती, उमेश कश्यप, वीरेंद्र लहरसन, मुकेश बंजारे, चंदन केवट, भारत खांडेकर, गोविंदा टंडन,एनल घृतलहरे,मुकेश बंजारे, चंदन केवट,भारत खांडेकर, गोविंदा टंडन, एनल धृतलहरे आदि उपस्थित रहे।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  'आप' की 'छाप' नहीं आई रास तो पूर्व प्रत्याशी जनपद सदस्य लक्ष्मी टंडन ने पकड़ा 'हाथ' का साथ 

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close