google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मथुरा

अनोखे अंदाज में मनाया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ; विपक्षी दलों की बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना की और…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

मथुरा: भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव (Krishna Janmashtami) की देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मची हुई है। हर कोई कृष्णा जन्म की राह जोह रहा है। कृष्ण की नगरी मथुरा में अनोखी अंदाज में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाया गया। स्थानीय लोगों ने बाल रूपी श्री कृष्णा से जहां की कटवाया दूसरी ओर देश में होने वाले G-20 समिट को सफल होने की कामना की। साथ ही उन्होंने विपक्ष के नेताओं की बुद्धि शुद्धि के लिए केक भी काटा। कृष्ण जन्मस्थान को कॉरिडोर में बदलने की भी प्रार्थना की। वहीं शाही मस्ज़िद को हटाना है कृष्ण का कॉरिडोर को लाना है, की बात कही।

G-20 की बैठक को सफल बनाने की भी की अपील

7 सितंबर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में कृष्ण जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। हर कोई भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में मग्न है। देश में हर कोई अपने-अपने तरीके से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस पर्व को मना रहा है। 

भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में लल्ला के जन्म को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मथुरा के गांव महोली में जन्माष्टमी का पर्व अनोखे अंदाज में मनाया गया। यहां राधा कृष्ण स्वरूपों ने अपने हाथों में स्लोगंस लिखी हुई शक्तियों लेकर एक अनोखी अपील की।

राधा कृष्ण के स्वरूपों के हाथों में विपक्षी दलों की मुंबई में हुई बैठक इंडिया को हटाना है और भारत को लाना है। साथ ही मस्जिद को हटाना है और श्री कृष्ण जन्म स्थान कॉरिडोर का निर्माण करना है जैसे नारे लिखे हुए थे। 

कृष्ण स्वरूप कनिष्क कुशवाहा ने बताया आज जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही हमने देश में होने वाली G-20 बैठक के सफल होने की कामना की है। कृष्ण स्वरूप ने यह भी बताया की I.N.D.I.A जो विपक्षी दल हैं, उनकी बैठक हुई उसकी भी भारत के नाम से जाना जाए।

विपक्ष के नेताओं की बुद्धि शुद्धि के लिए काटा केक

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है की लगातार विपक्ष की बुद्धि भ्रष्ट होती जा रही है। विगत दिनों मुंबई में जो बैठक हुई है उसमें सभी दल के नेता एकत्रित हुए। मुंबई में हुई बैठक को विपक्ष के नेताओं ने I.N.D.I.A नाम दिया है। इंडिया अंग्रेजों अपने नाम दिया था सनातन संस्कृति का जो नाम भारत है उसे ही लागू होना चाहिए। वहीं कुणाल नाम के छात्र ने बताया बड़ी बेसब्री से इंतजार है भगवान श्री कृष्ण की कॉरिडोर का। भगवान श्री कृष्ण से यह प्रार्थना की है कि वह जल्दी ही मस्जिद को हटाकर अपना भव्य कॉरिडोर का निर्माण कराएं।

जन्माष्टमी के जरिए दिया मैसेज

वहीं अंजू नाम की महिला ने बताया श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। जन्माष्टमी के मौके पर हम लोग यह संदेश देना चाहते हैं देश में सुख और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल एक हो गए हैं। सभी दलों ने मिलकर एक नाम रख लिया है इंडिया। इंडिया नाम रखा है अच्छी बात है लेकिन सनातन संस्कृति को शायद भूल गए हैं। G-20 हो या देश की समृद्धि हम लोग सभी को यह संदेश देना चाहते हैं देश कोई भी नहीं तोड़ सकता।

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close