google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

धर्मादा रक्षिणी सभा की चुनाव प्रक्रिया हुई संपन्न, अध्यक्ष मंत्री समेत अन्य पदो के लिए प्रत्याशियों ने दाखिल किए आवेदन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राजकुमार दोहरे की रिपोर्ट 

कोंच जालौन। धर्मादा रक्षिणी सभा की जारी निर्वाचन प्रक्रिया में रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। बल्दाऊजी धर्मशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट ओमप्रकाश अग्रवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनीलकांत तिवारी, रवींद्र शुक्ला अमीन तथा मनीष नगरिया की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 33 लोगों ने पर्चे भरे।

अध्यक्ष पद पर 3 लोगों विजय गुप्ता भोले, केशव बबेले और राजकुमार निरंजन छुन्ना धनौरा ने नामांकन दाखिल किए। मंत्री पद 2 लोगों विनोद दुवे लौना और राकेश कुमार अग्रवाल ने पर्चे भरे।

उपाध्यक्ष पद पर 3 लोगों राहुल कुमार तिवारी, ध्रुव प्रताप सिंह निरंजन व अजय कुमार अग्रवाल, उपमंत्री पद पर 2 लोगों राजकुमार निरंजन, दिलीप कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर 3 लोगों नवनीत गुप्ता, मुकेश कुमार सोनी व राहुल कुमार तिवारी, ऑडीटर (निरीक्षक) पद पर 2 लोगों जितेंद्र कुमार, राजेंद्र गुप्ता राजू ने नामांकन दाखिल किए।

व्यापारी सदस्यों के 9 पदों के लिए 15 लोगों राममोहन लोहिया, ज्ञानेंद्र सेठ, लक्ष्मण सिंह, जयप्रकाश मुखिया, राममोहन रिछारिया, संजय गुप्ता, विनय कुमार अग्रवाल, नरेश चंद्र लोहिया, साकेत पटेरिया, महेंद्र कुमार दीवौलिया, संजीव कुमार, सुनील कुमार अग्रवाल, पुत्तूलाल, अनिल कुमार लोहिया, राजेंद्र कुमार अग्रवाल बबलू ने नामांकन किए। किसान सदस्यों के 3 पदों के लिए तीन ही नामांकन राजेश मिश्रा, अंशुल मिश्रा तथा सुदर्शनपाणि दास महंत के आए।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  गुजरात की टीम ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर ब्रोंज मेडल जीता
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close