google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

रेड पावर से क्या रेड जोन में आ गई है यूपी में भाजपा ? पढिए अखिलेश यादव ने क्या तर्क दिया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से शुरू हो चुकी है। माहौल बनाया जाने लगा है। तमाम राजनीतिक दलों ने अपने-अपने समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। महाजनसंपर्क अभियान प्रदेश में चलाया जा रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने को लेकर देश के सबसे बड़े राज्य में सबसे बड़े अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। पार्टी की ओर से बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा मिशन-80 के साथ चुनावी मैदान में उतरना तय कर चुकी है। मतलब, सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने में यूपी बीजेपी की टीम जुट गई है। भाजपा ने चुनावी अभियान को अलग रंग देने के लिए सभी सीटों को रेड जोन के दायरे में रखा है। इसको लेकर अब समाजवादी पार्टी का तंज सामने आया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रेड पावर के कारण भाजपा के रेड जोन में जाने का दावा कर दिया है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि अब भाजपा कह रही है कि उत्तर प्रदेश में उसकी अधिकांश लोकसभा सीटें ‘रेड जोन’ में है। इसका अर्थ यह है कि जनता की पक्षधर समाजवादी पार्टी का लाल रंग, अपना रंग दिखा रहा है। समावादी पार्टी की ‘रेड पावर’ ही भाजपा के लिए ‘रेड जोन’ हैं। वहीं, इस मामले में अब समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन का भी बड़ा बयान सामने आया है। फखरुल हसन ने कहा कि लाल रंग क्रांति और बलिदान की निशानी है। नेता जी ने लाल टोपी समाजवादियों को दी और आज वही लाल टोपी अखिलेश यादव पहन कर पूरे प्रदेश के दौरे पर हैं। उत्तर प्रदेश की बहुत सारी लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के रेड जोन में आ गई हैं, यानी समाजवादियों के पक्ष में आ गई हैं। इसलिए नाम बदलने की राजनीति हो रही है। समाजवादी पार्टी की ओर से आए इस प्रकार ने अब यूपी की राजनीति को गरमा दिया है।

भाजपा का तर्क?

भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को तेज करने के लिए सभी जिलों में बड़े स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। हर जिले में प्रभारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राज्य के बाहर के भी शीर्ष नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जमीनी स्तर पर स्थानीय सांसद और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर लोगों के बीच से फीडबैक ले रही है। इस फीडबैक के आधार पर आगे की योजना पर काम किया जाना है। इसी क्रम में भाजपा ने केंद्र और प्रदेश की सत्ता के बाद हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट के आधार पर अपनी रणनीति में बदलाव किया है। इसके तहत कहा जा रहा है कि यूपी अधिकांश सीटों पर भाजपा रेड जोन में है।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि इसका अर्थ खतरे में होना नहीं है। वहां अभी बड़े स्तर पर काम किए जाने की जरूरत है। पार्टी नेता ने कहा कि भाजपा हर चुनाव में हर सीट को रेड जोन के दायरे में ही रखकर तैयारी करती है। कार्यकर्ताओं में रिलैक्सेशन का भाव न आए, इसके लिए उन्हें मोबिलाइज किया जा रहा है। अन्य दल अगर इसे अपनी बढ़त के रूप में लें तो यह उनकी अपनी सोच हो सकती है।

भाजपा-सपा की तैयारी अलग स्तर पर

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और सपा की तैयारी अलग स्तर पर चल रही है। एक तरफ भाजपा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सभी 80 संसदीय सीटों पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर रही है। कई स्थानों पर रैली का आयोजन हो रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक इस प्रकार के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। स्मृति ईरानी से लेकर मनोज तिवारी तक यूपी के विभिन्न जिलों में सक्रिय हैं। ऐसे में भाजपा की तैयारी काफी व्यापक स्तर पर चल रही है।

इसके अलावा भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक बदलाव की रणनीति पर भी काम शुरू कर दिया है। किनारे लगा माने जाने वाले नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि श्रीकांत शर्मा से लेकर डॉ. दिनेश शर्मा तक को पार्टी मुख्य धारा में लाने की तैयारी में है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रदेश स्तर के तमाम नेता पहले से सक्रिय हैं।

समाजवादी पार्टी भी अपनी तैयारियों को तेज कर चुकी है। भाजपा के टिफिन बैठकों की तर्ज पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रही है। पिछले दिनों सीतापुर के नैमिषारण्य में सपा की दूसरी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दो दिनों के कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा से जमीनी लड़ाई का मंत्र अपने कार्यकर्ताओं को दिया। पार्टी जमीन पर भाजपा के सामने जोरदार तरीके से खड़ा होने की तैयारी में है। साफ्ट नहीं हार्ड होने की जरूरत बता रही है। ऐसे में रेड जोन के मु्द्दे के जरिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा के कमजोर होने का संदेश देती दिखती है।

97 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close