google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वा

30 साल की महिला चाकू के 50 वार नहीं झेल पाई….पूरा मामला आपके रौंगटे खड़े कर देगी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मुरारी पासवान की रिपोर्ट 

गढ़वा। दिल्ली के शाहबाद में हुए 16 साल की लड़की के हत्या मामले के बाद अब गढ़वा के मामले ने लोगों को झंझोर के रख दिया है। गढ़वा में 30 साल की महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। वारदात के दौरान महिला के शरीर पर 50 बार चाकू से वार किया गया है, जिसके निशान उसके शव पर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा जिला के रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में बदबनी चौकीदारी महुआ पेड़ के समीप 30 वर्षीय महिला का चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई है।

घर से 2 किलोमीटर दूर मिला शव

मृतका की पहचान टंडवा निवासी जैनुल अंसारी की पत्नी शहिदा बीबी के रूप में की गई है। बताया जा रहा कि मंगलवार को बहियार खुर्द पंचायत टंडवा के सियान पर बदबनी महुआ पेड़ के पास कुछ लोगों ने एक शव को देखा। जिसके बाद इन लोगों ने पुलिस को शव की जानकारी दी। जिन लोगों ने शव को सुनसान इलाके में देखा वो लोग गायों को चराने के लिए वहां गए थे। शव मिलने की जानकारी देखते ही देखते पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए मृतका की पहचान भी हो गई। जिस जगह पर शव मिला है वह जगह महिला के घर से 2 किलोमीटर दूर है।

इसे भी पढें  नमामि गंगे खड़े कर दिए हैं पंगे ; लोगों का ध्वस्त मार्गों पर चलते हुए हो रही है दुर्घटनाएं

50 बार चाकू से वार के निशान

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के शरीर के पूरे हिस्से में चाकू से लगभग 50 से ज्यादा वार किए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति जैनुल अंसारी अभी बंगलौर में चालक का कार्य कर रहा है, जिसकी सूचना दे दी गई है। जैनुल अंसारी शहिदा बीबी की शादी 10 साल पहले हुई थी। घटना के सूचना पाकर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी के साथ स्थानीय पुलिस अवर निरक्षक विवेक पंडित ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस वारदात वाली जगह की गहनता से जांच कर रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतका के परिजनों ने दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रमोद केशरी ने बताया की मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  आग सी झुलसाती गर्मी में बच्चों को स्कूल टाइम परिवर्तित किए जाने की मांग

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close