google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

चुनावी रंजिश व जमीनी विवाद में सगे भाई को मारी गोली

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र तरबगंज के विजय नगर मार्ग स्थित नगदही ग्राम के निकट एक भट्ठे के पास रविवार की देर रात्रि सगे भाई ने अपने ही भाई को रंजिश के चलते गोली मार दिया। घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर रगड़गंज निवासी 30 वर्षीय मो0 तुफैल पुत्र मनुऊवर अली बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी उसको तीन लोगों ने रोक कर गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल अवस्था मे भर्ती के दौरान मो0 तुफैल ने बताया कि वह विजय नगर एक लोग व्यक्ति से बकाया पैसा मांगने गया था। पैसा मांग कर वापस देर रात्रि में घर लौट रहा था। कि तीन लोगो ने मुझे रोककर कहा कि बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया है। पेट्रोल दे दो, इस पर वह बाइक से उतरकर गाड़ी से पेट्रोल निकालने लगा तभी उसको गोली मार दिया। उसने बताया कि मारने में उसके भाई जुबेर अहमद थे। जिनको वह पहचान गया। गोली मारने के बाद भाग गए। उसने घायल अवस्था मे 112 नम्बर पुलिस को फोन किया।

मौके पर पुलिस पहुँची और उस को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि प्रधानी के चुनाव के चुनाव और जमीन के विवाद का मामला चल रहा है। जिसको लेकर विवाद हो चुका था। घटना की तहरीर तरबगंज थाना पर दी गई है।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close