google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
हमीरपुर

राजू बन गया जेंटलमैन ; अतीक को मारने वाले शूटर सनी कैसे बना शूटर?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

हमीरपुर: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले शूटर सनी सिंह उर्फ पुराने सिंह के घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पिता और भाई की मौत के बाद ये मजदूरी करने बैंगलोर गया था, जहां से पैसे कमाने के बाद घर लौटा था। सनी सिंह ने कभी स्कूल की चौखट में कदम भी नहीं रखा है। कुछ ही साल में सनी जुर्म की दुनिया में इंट्री लेकर बड़ा शार्प शूटर बन गया है। दूसरी तरफ बता दें कि प्रयागराज में रविवार को अतीक और अशरफ (Atique Ashraf Murder) को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।

हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे के वार्ड-11 निवासी माफिया ब्रदर्स की हत्या में गिरफ्तार सनी सिंह के घर और पूरे कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। इतनी बड़ी दुस्साहसिक घटना सुनकर यहां लोग हतप्रभ है। दिन भर यह मामला यहां चर्चा का विषय बना हुआ है। कुरारा कस्बा निवासी जगत सिंह वार्ड-11 स्थित रामलीला मैदान में अपने परिवार के साथ रहता था। इनके तीन बेटे मंगल सिंह, पिंटू सिंह और सनी सिंह उर्फ पुराने सिंह के अलावा एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। जगत सिंह के पास तीन बीघा जमीन थी। इसके बाद भी वह कुरारा कृषि मंडी में मजदूरी करता था। एक दशक पहले जगत सिंह की मौत हो गई थी।

सनी सिंह पैसे चुराकर भागा था

आप को यह भी पसंद आ सकता है  सरकारी चक मार्ग पर निर्माण....डीएम साहब कहाँ गया आपका बेदखली का आदेश... 

पत्नी किशना हलवाई के साथ शादी समारोहों में खाना बनाकर बच्चों का पालन पोषण करती थी। इसी बीच बड़े बेटे मंगल सिंह ने शराब की लत में खेत बेच दिए, जिसकी तीन साल पहले मौत हो गई थी। इसके नाम लोहिया आवास है। जबकि पिंटू सिंह मनकी स्टैंड में होटल चला रहा है। सनी सिंह होटल के गल्ले से पैसे चुराकर जुआं खेलने लगा था, तभी पिंटू ने उसे होटल से भगा दिया था। इसके बाद सनी सिंह यहां से भाग गया था। इधर कुरारा थाने के इंस्पेक्टर पवन कुमार पटेल ने बताया कि शूटर सनी सिंह के घर के बाहर पुलिस फोर्स मुस्तैद कर दिया गया है। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

सनी सिंह पर लूट समेत 14 केस दर्ज

भाई पिंटू सिंह से बेइज्जत होने के बाद सनी सिंह मजदूरी करने बैंगलोर चला गया था। जहां से बीस हजार रुपये कमाकर वह घर लौट आया था। पिंटू सिंह ने बताया कि मजदूरी के सारे पैसे जुएं में हारने के बाद यह उल्टे सीधे काम करने लगा, जिससे सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे। इसने वर्ष 2016 में कुरारा क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव के पास बाइक सवार दंपती से सोने चांदी के जेवरात लूटे थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सनी सिंह क्षेत्र के ही रोहित यादव गैंग में शामिल हो गया था। अभी तक इसके खिलाफ थाने में लूट समेत 14 मामले दर्ज है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  पत्नी को खाना गर्म करने के लिए कहने के बदले मिली पत्नी की ऐसी पिटाई कि बेचारा होश ओ हवास खो दिया

जेल में गैंगेस्टर सुंदर भाटी के नजदीक आए

शूटर सनी सिंह यहां शुरू में देशी तमंचा से अपराध करता था, लेकिन जेल जाने के बाद ये गैंगेस्टर सुंदर भाटी के करीब आ गया था। इसने शुरू में कुरारा पुलिस बल पर फायरिंग की थी, जिसमें पुलिसवाले बाल-बाल बच गए थे। जेल में बड़े माफियाओं के संपर्क में आने के बाद इसका साहस बढ़ता चला गया और आज इतने बड़े माफियाओं की हत्या कर दी है। साधारण परिवार में जन्मे सनी सिंह अपराध की दुनिया में वह कारनामा किया है, जिसकी कुरारा क्षेत्र के लोगों को कभी उम्मीद भी नहीं थी। थानेदार पवन कुमार पटेल ने बताया कि 2016 से लेकर 2019 तक सनी कई बार जेल गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद ये क्षेत्र में कभी पुलिस की नजर में नहीं आया है।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close