google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान…..मां की सहमति से बेटी का यौन शोषण करता था बाप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मन्नू भाई गुजराती की रिपोर्ट

अहमदाबाद: शहर के गेरतपुर में सौतेले पिता द्वारा एक नाबालिग लड़की (Teenager) के यौन शोषण और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। सौतेला पिता 17 साल की लड़की से जबरन यौन शोषण करता था, जब लड़की ने इसकी शिकायत मां से की तो उसे कोई सहायता नहीं मिली। यौन उत्पीड़न से तंग किशोरी ने एक दंपति की सलाह लेकर पिता के यौन शोषण का वीडियो बना लिया और प्रूफ के साथ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तरह मामल दर्ज करके किशोरी की मां और सौतेले पिता दोनों अरेस्ट किया। इसके बाद पॉस्को कोर्ट ने सुनवाई के बाद मां और पिता दोनों को पांच साल के लिए कड़ी सजा सुनाई है।

अहमदाबाद के गेरतपुर में रहने वाली एक 17 साल की किशोरी वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड करती थी। उसके इस शौक ने उसे यौन शोषण से बचाने में मदद की। पुलिस के अनुसार कोरोने के दौरान दिसंबर, 2021 में 17 साल की किशोरी अपनी मां (52) और सौतेले पिता (38) के रहने के लिए पहुंची थी। चार बहनों में सबसे छोटी किशोरी की बड़ी बहनों की शादी हो चुकी थी। वह घर में रह रही थी। इसी दौरान उसके सौतेले पिता ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। किशोरी ने अपनी मां से इसकी शिकायत की, लेकिन यौन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। तो उसने पास में रहने वाले एक दंपति से इसका जिक्र किया और उनकी सलाह पर यौन उत्पीड़न के वीडियो बना लिए। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। किशोर लड़की द्वारा बनाए गए एक वीडियो में मां यह कहते हुए कैद हो कि पहले उसकी शादी हो जाने दो। तब तक इंतजार करो।

वीडियो बने सबसे सबूत

जब लड़की ने सौतेले पिता के द्वारा यौन उत्पीड़न का वीडियो बना लिया तो 13 दिसंबर, 2021 को पड़ोसी ने पुलिस को बुलाया और इसके बाद मां और सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ट्रायल के दौरान कोर्ट में लड़की द्वारा बनाया गया वीडियाे सबसे बड़ा प्रूफ साबित हुए। जज ने सौतेले पिता के व्यवहार को वीडियो में देखने के बाद दोषी ठहराने के पर्याप्त सबूत माना। कोर्ट ने दोनों पर नौ-नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया और साथ ही राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह किशोर लड़की को 1 लाख रुपये का आर्थिक सहायता प्रदान करे।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close