google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाझारखंड

झारखंड के पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप नहीं रहे

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मुरारी पासवान की रिपोर्ट

गढ़वा जिला भवनाथपुर विधानसभा के भागीरथी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री लाल हेमंत प्रताप देहाती अपने पैतृक निवास स्थान कधवन सोन नदी के तट पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार किया गया।

उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग दाह संस्कार में शामिल हुए। जब लाल हेमंत प्रताप देहाती का शव उनके पैतृक आवास पहुंचा तो क्षेत्र के सभी नेता व ग्रामीण उनको श्रद्धांजलि मे शामिल हुए। वहीं झारखंड के पूर्व मंत्री के सम्मान में गढ़वा जिला के प्रशासन व पुलिस प्रशासन शामिल हुए।

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान भवनाथपुर विधायक के पिता के साथ में दिक्कत और यूरिन में दिक्कत होने के कारण पिछले 10 दिनों से रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे जो अचानक शनिवार को शाम में वे अपने लोगो को छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह गए।

लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का जीवन काफी संघर्षशील रहा है, उनका जन्म परसोडीह मे 9 मार्च 1932 में हुआ था,उन्होंने अपने परसोंडीह पंचायत का मुखिया बनकर 10 साल जनता का सेवा किए थे और उन्ही जनता ने अपने आशीर्वाद से लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती को सन 1969 मे विधायक बनाया और 1972 तक विधायक बने रहे, जब मधु कोड़ा की सरकार आई तो 4 माह के लिए मंत्री बने थे,और वे इस दुनिया को 91 साल मे अलविदा कह गए!

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close