google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर कोई समझौता नही – रविन्द्र कुशवाहा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया। सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के सम्बंध में जो आदेश उच्च न्यायालय ने दिए है,भारतीय जनता पार्टी उसका स्वागत करती है।उन्होंने समता निवास पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास की है।भाजपा पिछड़े वर्ग का आरक्षण सुनिश्चित कराने के बाद ही नगर निकाय चुनाव कराएगी।

पिछड़े वर्ग के अधिकारो को लेकर कोई समझौता नही किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक षड्यंत्र किया और उन्ही के कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके नगर निकाय आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा।

समाजवादी पार्टी बिहार में बिना आरक्षण हुए चुनाव का विरोध क्यों नही किया।अखिलेश यादव की नीति अपने घरों तक सीमित है।

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां एक होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी है। लेकिन तब भी इनकी हार हुई।भारत को तोड़ने वाले आज भारत को जोड़ने की बात कह रहे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को पहली बार एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला, जिन्होंने जात-पात, परिवार और धर्म से ऊपर उठकर नीतियां और योजनाएं बनाईं, ताकि विकास में पीछे छूटे लोगों एवं समुदायों को ऊपर उठने का अवसर मिल सके। देश में किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सालाना छह हजार रुपये किसानों को दिए गए। इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ सीमांत किसानों को मिला, जो पिछड़ा वर्ग समुदाय से आते हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए बड़े स्तर पर काम किए हैं। साथ ही उन्हें समाज और सरकार व संगठन में भी महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। पिछड़े वर्ग का हित केवल भाजपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा ने समाज के कई वर्गों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, लेकिन जब उनके वोट का अहसान चुकाने का वक्त आया तो दोनों ही दलों ने मुंह मोड़ लिया। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने राजनीति में जो भी वायदा किया, उसे पूरा किया।

उक्त अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने सांसद द्वारा पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर दिए बयान की सराहना की।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close