google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अयोध्या

राम नगरी अयोध्या बनेगा दुनिया का चमकता दमकता सर्वश्रेष्ठ शहर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार को अयोध्या नगर निगम के विकास के लिए 85 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास एवं लोकार्पण किया और प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के पांच लाभार्थियों को चाबी भी हस्तांतरित की।

राजधानी स्थित जलकल के ट्रॉजिट हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने लवकुश, रामभवन, चीना, अंजली, गौतम व सीता को सांकेतिक चाबी प्रदान की।

अयोध्या में 13.40 करोड़ रूपए के कार्यों का शिलान्यास एवं 50 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में शहरी क्षेत्र में 22 प्राथमिक विद्यालयों का 50 लाख रूपये से जीणोद्धार एवं विकास किया जाना है। साथ ही 537 लाख रूपये से मार्गों का निर्माण, 110 लाख रुपए से सीताकुंड एवं लक्ष्मणघाट वार्ड में जलापूर्ति हेतु नलकूप स्थापित कराया जायेगा।

PunjabKesari

शहर के 32 पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए 612 लाख रुपए

शहर के 32 पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए 612 लाख रुपए, 70.64 लाख रुपए से अवधपुरी वार्ड में नाला का निर्माण आदि कार्य कराए जाएंगे।

इसी प्रकार लोकार्पण कार्यों में 28 लाख रुपए की लागत से वेंडरों के लिए फूड हब का निर्माण, 295.72 लाख रूपये की लागत से नगर पंचायत खिरौनी 43.54 लाख रूपये की लागत से अंगूरीबाग, लालबाग, कटरा, रामनगर व रामकोट में कंपोजिट विद्यालयों में सुविधाओं का विकास कार्य, शहर के जल निकासी के लिए 250.73 लाख रुपए की लागत से 6 नालों का निर्माण आदि कार्य कराए गए।

PunjabKesari

अयोध्या के विकास के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी

नगर विकास मंत्री ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। अयोध्या को एक भव्य व वैश्विक नगर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शिलान्यास कार्यों को एक सप्ताह के अंदर धरातल पर योजना बनाकर उतारें। उन्होंने अयोध्या में सड़कों के किनारे हरियाली, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्रियों के बैठने के लिए उपयुक्त स्थान बनाने के भी निर्देश दिए।

कार्यक्रम में अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, विशाल सिंह, वागीश कुमार शुक्ला, एवं शशिभूषण राय, क्षेत्र के पार्षद एवं अन्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

68 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close