google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

राजभवन घेरने आगरा से बड़ी संख्या में लखनऊ जायेंगे किसान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

महेश जादौन की रिपोर्ट

फतेहाबाद(आगरा) : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 26 नवंबर 2022 को इको गार्डन लखनऊ में महापंचायत को लेकर आज दिनांक 17 नवंबर 2022 को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद आगरा प्रभारी बुद्धा सिंह प्रधान व मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर, जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने आगरा जनपद के फतेहाबाद के निरीक्षण भवन में समीक्षा बैठक की समीक्षा बैठक में मंडल, जिला, तहसील ब्लाक स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनने तक भारतीय किसान यूनियन संघर्ष करती रहेगी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे जितना ईडी व सीबीआई का डर दिखाती रहे लेकिन किसान डरने वाले नहीं हैं।

भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह चाहर ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी केंद्र सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान मजदूर विरोधी है। उन्होंने आगरा में संगठन को और अधिक मजबूत करने व सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने 26 नवंबर को प्रदेश के राज भवन का घेराव करने के लिए भारी संख्या में आगरा से किसान लखनऊ कूच करने का पदाधिकारियों को आश्वस्त किया जिलाध्यक्ष लवानिया ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आज 1 दर्जन से अधिक किसानों को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ा।

तहसील अध्यक्ष रोहन सिंह रघुवंशी व ब्लॉक अध्यक्ष फतेहाबाद कुमर सेन वर्मा तथा ब्लॉक अध्यक्ष शमसाबाद रंजीत सिंह रघुवंशी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का माला व हरा पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता ताँती राम जादौन ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष नत्थू सिंह धाकरे व जिला महासचिव कृपाल सिंह फौजदार ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में मुख्य रूप से बुद्धा सिंह प्रधान रणवीर सिंह चाहर राजवीर लवानिया, ताँतीराम जादौन, नत्थू सिंह धाकरे, कृपाल सिंह फौजदार, कृष्णवीर सिंह, सत्यपाल सिंह राणा, अजय राज शर्मा, रामकेश कंसाना, रंजीत सिंह रघुवंशी, श्रीमती रूपन देवी डालचंद फौजदार, डवल सिंह, केशव राजपूत, रणवीर सिंह यादव, किसान नेता जितेंद्र सिंह तरकर, प्रेम सिंह लोधी, महाराज सिंह, हरेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, पीतम सिंह, डॉ हाकिम सिंह वर्मा, ओमपाल सिंह, रमेश राजपूत, श्याम धाकरे, देवी सिंह, सुमित फौजदार, रामवीर सिंह, पातीराम वर्मा, प्रताप सिंह गितारी, परमानंद, रामकेश कुशवाहा, बंटी सिकरवार, अभिषेक शर्मा, सुनील शर्मा सहित सैकड़ों किसान लोग मौजूद रहे।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close