google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बस्ती

गजब का चोर ; पहले ली चाय की चुस्की फिर ले उड़ा लाखों का सामान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब तो लोग यह बात भी कहने लगे हैं कि जागते रहो पुलिस सो रही है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरों ने पुलिस की गश्त की हवा निकाल दी है। चोर इतने शातिर हैं कि उनको पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है।

घर में रखा लाखों का सामान व जेवर लुटकर फरार हुए चोर

जानकारी मुताबिक ताजा मामला सोनहा थाना के फेरसम गांव का है। जहां पर बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर घर में रखा लाखों का सामान और जेवर लुटकर फरार हो गए। पीड़ित शिव कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की वह लोग लखनऊ में रहते हैं। जब घर आए तो देखा चैनल का ताला टूटा था। घर के अंदर अलमारी, बक्से टूटे थे, कपड़े बिखरे पड़े थे, घर में रखा 10 हजार नगद, 6 सोने की अंगूठी, दो सीकड़, दो झाला, गले का हार गायब था।

पहले किचन में बनाई चाय फिर दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित ने बताया की चोरों ने चोरी से पहले किचन में बकायदा चाय बना कर पी। चोरों ने किचन के गैस चूल्हे पर चाय का भगौना रखा था, जिसमें चाय बनाई गई और कप भी रखा मिला, जिसमें चाय पी गई।

इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि चोरों में पुलिस का कितना खौफ है। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है।

70 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close