google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

सतरंगी सजावट में दीपावली की अलग रौनक के बीच लोगों ने जगह जगह मनाया दीपोत्सव

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
74 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में हर्षोल्लास के साथ प्रकाश का पर्व दीपावली मनाया गया। विभिन्न गांवों में दीपावली पर्व के अवसर पर मां लक्ष्मी की मूर्ति रख पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई।घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बिजली की झालर व दीयों से घर जगमगा रहे थे।

लोगों ने चाइनीज झालरों को अपने-अपने घरों में लगाकर घरों को सजाया था। बता दें कि पूरे कांडी थाना परिसर का एक अलग ही मनमोहक दृश्य नजर आया। जिस प्रकार से साज-सजावट की गई थी, यह पहली बार नजारा देखने को मिली। जहां कांडी थाना प्रभारी फैज रब्बानी के निर्देश पर पूरा थाना परिसर को लाइट बत्ती से सजाया गया था। पूरा परिसर जगमगा रहा था। वहीं मां लक्ष्मी की तस्वीर रख पंडित के द्वारा विधि-विधान से मंत्रोचारण कर पूजा कराई गई। थाना प्रभारी सहित पूरा थाना परिवार ने पूजा अर्चना में भाग लिया।

थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने कहा कि पर्व त्योहारों पर बिना छुट्टी के अपने घर नहीं जा सकते। पुलिस-प्रशासन के लिए थाना ही परिवार है। उपस्थित पुलिस जवानों, गणमान्य लोगों व ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय छोटे-छोटे बच्चे भी थाना परिसर में आयोजित लक्ष्मी पूजा में पहुंच कर पूजा अर्चना किए। बच्चे बहुत खुश नजर आए। 

प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय व उतरी भाग 04 के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने पूरे क्षेत्र वासियों को प्रकाश का पर्व दीपावली के अवसर पर पूरे क्षेत्र वासियों व कड़ी मेहनत कर थाना क्षेत्र में शांति कायम करने वाले पुलिस जवानों को ढेरों सारी शुभकामनाएं दी। साथ ही थाना प्रभारी फैज रब्बानी के कार्य को देख प्रसन्नता जाहिर करते हुए सराहा। सभी ने कहा कि यह पहली बार ऐसा देखा जा रहा है जब थाना में विधिवत रूप से दीपावली पर्व मनाया जा रहा है।

वहीं प्रखंड कार्यालय दीपावली पर्व में भी स्याह अंधेरा में डूबा रहा। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, भाजपा मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close